राजस्थान भीलवाड़ा 3 MIN READ

भीलवाड़ा में तीन मंजिला पिरामिड बनाकर दही हांडी फोड़ी गई

नंदोत्सव में बाल गोविंदाओं ने उत्साह से मटकी फोड़कर समारोह को सफल बनाया

भीलवाड़ा के रामनगर स्थित श्री कृष्ण मंदिर में 48वें वार्षिकोत्सव के दौरान रविवार को तीन मंजिला पिरामिड बनाकर दही हांडी फोड़ी गई। करीब 30 बाल गोविंदाओं ने दस दिन की कड़ी मेहनत के बाद मटकी फोड़कर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।
AI सार

भीलवाड़ा के श्री कृष्ण मंदिर में 48वें वार्षिकोत्सव के दौरान लगभग 30 बाल गोविंदाओं ने तीन मंजिला पिरामिड बनाकर दही हांडी फोड़ी। इस दौरान नंदोत्सव के तहत शोभायात्रा, डांडिया नृत्य और अन्य धार्मिक आयोजन भी हुए, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। वार्षिकोत्सव 13 सितंबर तक श्रीमद्भागवत कथा और वैदिक अनुष्ठानों के साथ जारी रहेगा।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

भीलवाड़ा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन
भीलवाड़ा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन / सोशल मीडिया

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

 भीलवाड़ा के रामनगर स्थित श्री कृष्ण मंदिर में 48वें वार्षिकोत्सव के दौरान रविवार को तीन मंजिला पिरामिड बनाकर दही हांडी फोड़ी गई। करीब 30 बाल गोविंदाओं ने दस दिन की कड़ी मेहनत के बाद मटकी फोड़कर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।

नंदोत्सव के दूसरे दिन बाल गोविंदाओं ने करीब 20 फीट ऊंचाई पर बंधी माखन-मिश्री की मटकी फोड़ने के लिए पिरामिड बनाया। पहले प्रयास में संतुलन डगमगाया, लेकिन दूसरे प्रयास में मटकी फूट गई। शीर्ष पर पहुंचे नन्हे कन्हैया ने बांसुरी बजाकर मटकी फोड़ी, जिससे मंदिर परिसर जय कन्हैया लाल के जयकारों से गूंज उठा।

सुबह नौ दिवसीय वार्षिकोत्सव के तहत मंदिर परिसर में 24 घंटे के अखंड महामंत्र जाप को पूर्ण आहुति देकर विश्राम दिया गया। इसके बाद 108 कलश और ध्वजाओं के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा मंदिर प्रांगण से निकलकर हनुमान चौक, रवि चौक, उदाराम चौक, ट्रक यूनियन रोड, पुरानी आबादी सब्जी मंडी और ताराचंद वाटिका होते हुए वापस मंदिर पहुंची।

मंदिर समिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश कालड़ा ने बताया कि यात्रा में महिलाएं पीले वस्त्र और सिर पर मंगल कलश लेकर थीं, जबकि पुरुष श्वेत वस्त्र पहनकर संकीर्तन की धुन पर नाचते-झूमते आगे बढ़ रहे थे।

शाम को दही हांडी उत्सव में 125 श्रद्धालु पांच ग्रुपों में बंटकर पारंपरिक वेशभूषा में सामूहिक डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर मन मोह लिया। दही हांडी प्रतियोगिता रात 8 बजे शुरू हुई और करीब 11:30 बजे तक चली। चारभुजा मंदिर में चार गोविंदा ग्रुप ने भाग लिया।

पिरामिड बनाने के दौरान कई बार गिरने के बावजूद बाल गोविंदाओं ने हौसला नहीं खोया। अंतिम राउंड में श्री कृष्ण नवयुवक मंडल राजनगर के गोविंदाओं ने पिरामिड बनाकर हांडी फोड़ दी और विजेता बने। आयोजन में डीजे साउंड, भजन-कीर्तन और लाइट इफेक्ट्स ने माहौल को उत्साहपूर्ण बनाया।

श्रद्धालु जयघोष करते हुए डीजे की धुन पर नाचते-झूमते नजर आए। कार्यक्रम का समापन ठाकुरजी की महाआरती से हुआ।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर यादव युवा संगठन ने 121 लीटर खीर का महाभोग लगाया। चारभुजा मित्र मंडल के सदस्य और स्थानीय श्रद्धालु भी मौजूद थे।

सचिव राजकुमार कालड़ा ने बताया कि वार्षिकोत्सव की कड़ी में सोमवार दोपहर 3:15 बजे से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा। आचार्य अश्विनी मिश्रा के मुखारविंद से 12 सितंबर तक रोजाना दोपहर 3:15 से शाम 6:15 बजे तक कथा चलेगी। नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति 13 सितंबर को वैदिक मंत्रोच्चार और महाप्रसाद वितरण के साथ होगी।

प्रभारी कार्तिक बापडोत ने बताया कि नंदोत्सव में पिरामिड बनाकर दही हांडी फोड़ने वाले विजेता श्री कृष्ण नवयुवक मंडल राजनगर को आयोजक मंडल की ओर से 12,100 रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

दही हांडी फोड़ने में बाल गोविंदाओं की भूमिका क्या थी?
बाल गोविंदाओं ने पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ी, जिससे उत्साह बढ़ा और मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा।
वार्षिकोत्सव के दौरान कौन-कौन सी गतिविधियां हुईं?
वार्षिकोत्सव में अखंड महामंत्र जाप, शोभायात्रा, नृत्य प्रदर्शन, भजन-कीर्तन और महाआरती शामिल थीं।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान खीर का महाभोग किसने लगाया?
यादव युवा संगठन ने 121 लीटर खीर का महाभोग लगाया जिसमें स्थानीय श्रद्धालु भी शामिल थे।
संक्षिप्त में श्रीमद्भागवत कथा का कार्यक्रम कब होगा?
श्रीमद्भागवत कथा 9 दिनों तक चलेगी, 12 सितंबर तक दोपहर 3:15 से शाम 6:15 बजे आयोजित होगी।

AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

Member Access

50 free articles left today

0 of 50 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 नौकरी / करियर 27 वर्षीय शारदेंदु ने 46 लाख की नौकरी छोड़ सेना में की भर्ती
02 दुनिया भारत ने समान-क्षेत्रफल नक्शा प्रोजेक्शन के व्यापक उपयोग का समर्थन किया
03 राजस्थान माउंट आबू में 73 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित
04 बिजनेस योगी सरकार ने चार तहसीलदार और एक नायब तहसीलदार निलंबित किए
Trust & Transparency

How this story was handled

Published7 सितंबर 2026, 13:12 IST IST
Last updated7 सितंबर 2026, 13:12 IST IST
Latest newsroom actionnews-desk (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under राजस्थान and aligned with that desk's editorial standards.
Key topic markers used in this story: भीलवाड़ा, राजसमंद.
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from राजस्थान.

राजस्थान

भीलवाड़ा में सर्पदंश से दो मासूम बहनों की मौत

राजस्थान

देवगढ़ वार्ड 22 में खेल और अनुभव के बीच मुकाबला

खेल

रामनगर के खिलाड़ी ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 में स्वर्ण पदक जीता

भीलवाड़ा में सर्पदंश से दो मासूम बहनों की मौत
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

भीलवाड़ा में सर्पदंश से दो मासूम बहनों की मौत

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 6 सितंबर 2026
देवगढ़ वार्ड 22 में खेल और अनुभव के बीच मुकाबला
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

देवगढ़ वार्ड 22 में खेल और अनुभव के बीच मुकाबला

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 7 सितंबर 2026
रामनगर के खिलाड़ी ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 में स्वर्ण पदक जीता
खेल
इससे जुड़ी ख़बरें

रामनगर के खिलाड़ी ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 में स्वर्ण पदक जीता

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 4 सितंबर 2026

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 नौकरी / करियर 27 वर्षीय शारदेंदु ने 46 लाख की नौकरी छोड़ सेना में की भर्ती
02 दुनिया भारत ने समान-क्षेत्रफल नक्शा प्रोजेक्शन के व्यापक उपयोग का समर्थन किया
03 राजस्थान माउंट आबू में 73 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित
04 बिजनेस योगी सरकार ने चार तहसीलदार और एक नायब तहसीलदार निलंबित किए

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.