पूर्व आईएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान ने कांग्रेस जॉइन किया
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन मजबूत करने के लिए बड़े नाम जोड़े
पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। यह सदस्यता लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में दी गई। पार्टी ने इनके अनुभव और संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच संगठन को मजबूत करने के लिए पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान को पार्टी में शामिल किया। यह सदस्यता बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में दिलाई गई।
डॉ. राकेश वर्मा का जन्म 30 अक्टूबर 1969 को सीतापुर जिले में हुआ। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बी.एससी., एम.ए. (मानव विज्ञान/समाजशास्त्र), एमबीए और अर्बन गवर्नेंस में पीएचडी की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा सिंगापुर के ली कुआन यू स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी से मास्टर्स इन पब्लिक पॉलिसी भी किया।
1997 बैच के पीसीएस अधिकारी के रूप में 1998 में सेवा शुरू की। उन्होंने लखनऊ में सुडा, युवा कल्याण, नगर निगम, ग्रामीण विकास, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स तथा अवस्थापना व औद्योगिक विकास विभाग में विशेष सचिव सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। मई 2019 में उन्हें पीसीएस से आईएएस में प्रोन्नत किया गया और 2013 बैच आवंटित हुआ।
लेकिन वे वीआरएस लेने के लिए आईएएस काडर छोड़कर पीसीएस में वापस आने का अनुरोध किया, जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली।
डॉ. वर्मा ने सेवानिवृत्ति के बाद लेखन को अपनाया। उनकी किताब ‘ट्रोल पुराण: राहु से राहुल की यात्रा’ चर्चा में रही, जिसमें राहुल गांधी की छवि और ट्रोलिंग पर विस्तार से लिखा गया है। मंगलवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर उन्होंने यह किताब राहुल गांधी को भेंट की थी।
सामाजिक क्षेत्र में वे 85 दिव्यांग बच्चों की परवरिश कर रहे हैं, जो उनके संवेदनशील व्यक्तित्व को दर्शाता है। सदस्यता लेते हुए डॉ. वर्मा ने वर्तमान नौकरशाही पर सवाल उठाए और कहा कि अधिकारी अपने मूल काम की बजाय अन्य कार्यों में व्यस्त हैं। उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए लोकतंत्र और संविधान पर विश्वास न रखने वाले लोगों के हाथों में सत्ता होने की बात कही।
राहुल गांधी और अजय राय के संघर्षों से प्रभावित होकर वे कांग्रेस में शामिल हुए हैं। पार्टी को उम्मीद है कि उनके अनुभव से संगठन मजबूत होगा।
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ़ जारा खान ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस के ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा ने दोनों को सदस्यता दिलाई। इस मौके पर कई अन्य कार्यकर्ता भी पार्टी में शामिल हुए।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- डॉ. राकेश वर्मा ने आईएएस छोड़ने का निर्णय क्यों लिया?
- उन्होंने वीआरएस लेकर पीसीएस में वापस आने का अनुरोध किया, जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार किया।
- डॉ. वर्मा की किताब 'ट्रोल पुराण' किस विषय पर है?
- यह किताब राहुल गांधी की छवि और सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर चर्चा करती है।
- डॉ. वर्मा ने नौकरशाही को लेकर क्या टिप्पणी की?
- उन्होंने कहा अधिकारी अपने मूल कार्य की बजाय अन्य कार्यों में व्यस्त हैं।
- जारा खान ने किस पद पर जाने के बाद कांग्रेस जॉइन की है?
- वे दक्षिण भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्होंने हाल ही में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.