खाद्य सुरक्षा टीम ने मेले में तेल-दूध के नमूने लिए
मोबाइल लैब से तुरंत जांच, एक्सपायरी सामान नष्ट कर सख्त कार्रवाई
जैसलमेर के रामदेवरा मेले में खाद्य सुरक्षा टीम ने तेल, दूध, दही समेत पांच प्रकार के खाद्य पदार्थों के नमूने लिए और जांच के लिए लैब भेजे। टीम ने निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी एवं अवैध सामान नष्ट कराया और दुकानदारों को साफ-सफाई व गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। मेले के दौरान खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
जैसलमेर। जैसलमेर के रामदेवरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने श्रद्धालुओं को शुद्ध और सुरक्षित खाने-पीने की वस्तुएं उपलब्ध कराने के लिए कार्रवाई तेज़ कर दी है। टीम ने मोबाइल लैब की मदद से मेले में ही दूध और दही की जांच की और मिलावट का तुरंत पता लगाया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशनाराम कड़वासरा ने बताया कि टीम ने मेले में खाद्य तेल, छाछ, धनिया पाउडर, दही, दूध और फ्रूट ड्रिंक के कुल पांच अलग-अलग नमूने लिए। सभी नमूनों को सील कर खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमों के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान दुकानदारों की लापरवाही सामने आई। टीम ने करीब 15 लीटर बार-बार उपयोग हो रहे तेल को नष्ट करवाया। इसके अलावा 17 किलो एक्सपायरी पापड़, दो किलो सिंघाड़ा आटा और एक किलो ग्रीन चिली सॉस भी फेंकवा दिया गया।
दुकानदारों को साफ-सुथरा माहौल बनाए रखने, अच्छी गुणवत्ता का सामान बेचने और एक्सपायरी सामान न रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ मेले के समापन तक सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- दुकानदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई?
- टीम ने लापरवाही वाली सामग्री जैसे एक्सपायरी पापड़, सिंघाड़ा आटा और ग्रीन चिली सॉस फेंकवा दिए।
- खाद्य सुरक्षा टीम आगे कैसे कार्रवाई करेगी?
- जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमों के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मेले के समापन तक सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.