रोडवेज की 60 बसें श्रद्धालुओं को दे रही राहत
जोधपुर और फलोदी डिपो की बसें 50 फीसदी छूट के साथ चल रही हैं
राजस्थान रोडवेज ने जैसलमेर के रामदेवरा मेले में श्रद्धालुओं की यात्रा के लिए जोधपुर और फलोदी डिपो की 60 बसों से विशेष सेवा शुरू की है। किराए में 50 प्रतिशत छूट दी गई है और इस दौरान करीब 50 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
जैसलमेर। जैसलमेर के रामदेवरा मेले में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा के लिए विशेष बस सेवा शुरू की है। जोधपुर डिपो की 50 और फलोदी डिपो की 10 बसें लगातार फेरे लगा रही हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिल रही है।
रामदेवरा के पोकरण रोड स्थित अस्थाई बस स्टैंड से बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए किराए में 50 फीसदी छूट दी गई है। भीड़ के अनुसार फेरे बढ़ाए जाने से यात्रियों को लंबे इंतजार से मुक्ति मिली है।
28 अगस्त से 9 सितंबर तक के 13 दिनों में रोडवेज को करीब 50 लाख रुपए का राजस्व मिला है। यह रियायती सेवा श्रद्धालुओं के लिए वरदान साबित हो रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- बस सेवाएं कहां से संचालित हो रही हैं?
- बस सेवाएं रामदेवरा के पोकरण रोड स्थित अस्थाई बस स्टैंड से संचालित हो रही हैं।
- बस सेवाओं की अवधि कितनी है?
- यह विशेष बस सेवा 28 अगस्त से 9 सितंबर तक 13 दिनों के लिए उपलब्ध है।
- बसों के फेरे कैसे नियंत्रित किए जा रहे हैं?
- भीड़ के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं ताकि यात्रियों को इंतजार से राहत मिल सके।
- राजस्व की कुल रकम कितनी हुई है?
- 13 दिनों में रोडवेज द्वारा करीब 50 लाख रुपए राजस्व अर्जित किया गया है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.