सोनीपत में 2 करोड़ की फिरौती मांगने वाले बदमाशों से मुठभेड़
नंदू गैंग के दो बदमाशों को गोली लगी, पुलिस ने तीन पिस्तौल बरामद की
सोनीपत में नंदू गैंग के दो बदमाशों ने खरखौदा के दीपक से 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी और रकम न देने पर उनके कार्यालय पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य संदिग्धों की पहचाना करने की कोशिश कर रही है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
संवाद सहयोगी। सोनीपत में नंदू गैंग के दो बदमाशों ने खरखौदा निवासी दीपक से 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। रकम न देने पर बदमाशों ने दीपक के कार्यालय पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए।
गुरुवार देर रात बदमाशों ने खरखौदा निवासी दीपक को फोन कर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी। करीब आधे घंटे बाद बदमाश बिना नंबर की बाइक पर कार्यालय पहुंचे और फायरिंग कर फरार हो गए।
सूचना पर स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने आरोपियों का पीछा किया। एनएच-334बी पर हरसाना गांव की सीमा में मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों बदमाशों को गोली लगी। पुलिस ने उन्हें काबू कर खरखौदा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तीन देशी पिस्तौल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की। घायल बदमाशों की पहचान भटाना निवासी अंकित और लहराड़ा निवासी हर्ष के रूप में हुई।
कार्यालय के गेट और दीवार पर गोलियों के निशान मिले, जबकि मौके से एक खाली खोल भी बरामद किया गया। पुलिस के आला अधिकारी भी मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे और जांच कर रहे हैं।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रंगदारी की साजिश के पीछे कौन लोग हैं और वारदात में अन्य कौन शामिल हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- मुठभेड़ में घायल बदमाश कौन थे?
- दोनों बदमाशों की पहचान भटाना निवासी अंकित और लहराड़ा निवासी हर्ष के रूप में हुई।
- पुलिस इससे आगे क्या कर रही है?
- पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर साजिश के पीछे अन्य लोगों की पहचान कर रही है।
- क्या पुलिस ने मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण किया?
- पुलिस के आला अधिकारी मुठभेड़ स्थल पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद










Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.