मधुबन में आठ तस्कर गिरफ्तार, 177 लीटर शराब बरामद
पुलिस ने बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत भेजा
मधुबन पुलिस ने आठ शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 177 लीटर देसी और विदेशी शराब बरामद की है। तस्कर झारखंड से शराब ला रहे थे, सभी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
मधुबन। मधुबन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आठ शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से कुल 177 लीटर देसी और विदेशी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने कौड़िया गांव निवासी शिवशंकर कुमार को 69.750 लीटर विदेशी शराब के साथ दबोचा। इसके अलावा घेघवा से किशुन भगत व चंदन कुमार, धोबौलिया गांव से ललिता देवी और सोहागीन देवी, बाजितपुर मनियापार से नेहा देवी तथा पुनदर बाजितपुर से काजल देवी और तेतरी देवी को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
पकड़े गए तस्कर पड़ोसी राज्य झारखंड के इलाके से शराब लेकर आ रहे थे। पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान कुल आठ पुरुष एवं महिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि आवश्यक पूछताछ के बाद मनीष और मोहित को जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई दोपहर 3:45 बजे हुई।
सभी आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया है
प्रवीण कुमार पाण्डेय, मधुबन थानाधिकारी
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.