कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा को मंत्रालय के सामने धरने पर पुलिस ने हिरासत में लिया
कल्पना मिश्रा की मौत के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की मांग को लेकर विधायक ने किया प्रदर्शन
भोपाल में कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा अपने समर्थकों के साथ मंत्रालय के सामने कल्पना मिश्रा की मौत के मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। पुलिस ने धरना खत्म न करने पर उन्हें हिरासत में ले लिया और प्रदर्शन स्थल से पोस्टर हटाए। कांग्रेस ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार की बात कही।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
भोपाल। भोपाल में कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा अपने समर्थकों के साथ मंत्रालय के सामने धरने पर बैठे थे। उन्होंने कल्पना मिश्रा की मौत के मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। पुलिस ने धरना खत्म न करने पर विधायक को हिरासत में ले लिया।
विधायक अभय मिश्रा ने कहा कि इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की। धरने के दौरान पुलिस और विधायक के बीच कई बार बातचीत हुई, लेकिन जब विधायक ने धरना समाप्त नहीं किया तो पुलिस ने उन्हें जबरन हटाकर हिरासत में ले लिया।
प्रदर्शन स्थल से मंत्रालय के सामने रेलिंग पर लगे पोस्टर और बैनर भी पुलिस ने हटा दिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधि को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है और सरकार तथा प्रशासन प्रदर्शन की आवाज दबा रहे हैं।
विधायक अभय मिश्रा ने बताया कि कल्पना मिश्रा की मौत का मामला गंभीर है और इसमें दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच के साथ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वे पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक इस मुद्दे को उठाते रहेंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- कांग्रेस नेताओं ने पुलिस कार्रवाई पर क्या कहा?
- कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधि को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है और प्रदर्शन की आवाज दबाई जा रही है।
- प्रदर्शन स्थल से क्या सामग्री हटाई गई?
- मंत्रालय के सामने रेलिंग पर लगे पोस्टर और बैनर पुलिस ने हटा दिए।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद










Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.