चित्तौड़गढ़ के बेगूं में भाजपा ने 35 पार्षदों की बाड़ेबंदी की
30 प्रत्याशी और 5 निर्विरोध पार्षदों को लग्जरी बस से अज्ञात स्थान पर भेजा गया
चित्तौड़गढ़ के बेगूं नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने 35 पार्षदों की बाड़ेबंदी की है, जिसमें 30 प्रत्याशियों और 5 निर्विरोध सदस्य शामिल हैं। रणनीति के तहत उन्हें मंदिर दर्शन के बाद एक होटल में ठहराया गया और विधानसभा सदस्य डॉ. सुरेश धाकड़ के नेतृत्व में बोर्ड बनाने की योजना बनाई गई है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ के बेगूं नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने 35 पार्षदों की बाड़ेबंदी कर बोर्ड बनाने की रणनीति शुरू कर दी। बुधवार रात करीब 9 बजे 30 प्रत्याशियों और 5 निर्विरोध पार्षदों को लग्जरी बस से छह किलोमीटर दूर एक होटल में परिजनों के साथ बुलाया गया।
भाजपा प्रत्याशियों को सांवरिया सेठ मंदिर, बड़ा चारभुजाजी और श्रीनाथजी मंदिर के दर्शन कराने की योजना है। इसके बाद उन्हें किसी होटल में ठहराने की व्यवस्था की गई है।
बाड़ेबंदी में वार्ड 6 से निर्विरोध चुने गए देवीलाल सालवी, वार्ड 7 के रवि रेगर, वार्ड 32 के शोभालाल धाकड़, वार्ड 33 की सुमन देवी गुर्जर और वार्ड 35 के सुशील सेन भी शामिल हैं।
पुरुष प्रत्याशी अकेले गए, जबकि महिला प्रत्याशियों के साथ उनके परिजन भी मौजूद रहे। वार्ड 8 की भाजपा प्रत्याशी लाड देवी शर्मा और उनके भाई वार्ड 11 के प्रत्याशी योगेश डिडवानिया भी बाड़ेबंदी में शामिल हैं। वार्ड 27 की प्रत्याशी गरिमा शर्मा के साथ उनकी सास और पूर्व पार्षद निर्मला डिडवानिया भी गई हैं।
विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ के नेतृत्व में भाजपा ने नगर पालिका में बोर्ड बनाने की रणनीति तैयार की है। इसी रणनीति के तहत पंचायत समिति सदस्य शंभूलाल धाकड़ की मौजूदगी में प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी की गई।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- बाड़ेबंदी कहां हुई और कैसे आयोजित की गई?
- भाजपा ने छह किलोमीटर दूर एक होटल में प्रत्याशियों और उनके परिजनों को लग्जरी बस से बुलाकर बाड़ेबंदी की।
- कौन-कौन से निर्विरोध पार्षद बाड़ेबंदी में शामिल थे?
- वार्ड 6 के देवीलाल सालवी, वार्ड 7 के रवि रेगर, वार्ड 32 के शोभालाल धाकड़, वार्ड 33 की सुमन देवी गुर्जर और वार्ड 35 के सुशील सेन शामिल थे।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.