चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनेगा, सांसद जोशी ने जताया विश्वास
चुनाव के प्रथम चरण में 60 वार्डों के लिए 102 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी
चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के स्थानीय निकाय चुनाव में मतदान जारी है, जहां सांसद सीपी जोशी और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने मतदाताओं से चुनाव में सक्रिय भागीदारी की अपील की। सांसद जोशी ने कहा कि भाजपा का बोर्ड बनेगा और शहर के विकास को नई गति मिलेगी।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ में स्थानीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण के तहत बुधवार को मतदान जारी रहा। सांसद सीपी जोशी और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या मधुवन स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे और मतदाताओं से लोकतंत्र के उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
नगर परिषद के 60 वार्डों में 102 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जिले की चित्तौड़गढ़, बेंगू और रावतभाटा नगरीय निकायों में भी मतदान प्रक्रिया जारी है। सुबह 10 बजे तक 26.45 फीसदी वोट पड़े।
जोशी ने विश्वास जताया कि "चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनेगा और शहर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।"
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा, "प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार आमजन के हित में लगातार काम कर रही है।" उन्होंने कहा कि स्वच्छता और विकास के मुद्दों को लेकर मतदाता भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे।
चुनाव के माध्यम से ट्रिपल इंजन की सरकार बनने की प्रक्रिया तेज हो रही है, जिससे शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी और आमजन से जुड़े मुद्दों का समाधान तेजी से होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में 'वन नेशन, वन इलेक्शन' की भावना के अनुरूप व्यवस्थाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।
मतदान के दौरान एक वृद्ध ने अपनी पौत्री का नाम मतदाता सूची में न जुड़ने की शिकायत की। सांसद और विधायक ने इस दौरान मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
लोकतंत्र के उत्सव में किसी भी पार्टी एवं विचारधारा का हो, उसे मतदान का अधिकार का है.
सीपी जोशी, सांसद
पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस सरकार ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए प्रदेश को लगातार चुनावी मोड में रखा.
सीपी जोशी, सांसद
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- मतदान प्रक्रिया कब और कहाँ जारी है?
- मतदान बुधवार को चित्तौड़गढ़ और आसपास के जिलों में जारी है, जिसमें तीन नगर निकाय शामिल हैं।
- सांसद सीपी जोशी ने चुनाव को लेकर क्या कहा?
- जोशी ने भाजपा के बोर्ड बनने की उम्मीद जताई और शहर के विकास को नई गति देने का दावा किया।
- विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने मतदाताओं से क्या अपेक्षा जताई?
- उन्होंने मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में स्वच्छता और विकास के मुद्दों पर मतदान करने की अपील की।
- मतदान के दौरान क्या कोई शिकायत आई?
- एक वृद्ध ने अपनी पौत्री का नाम मतदाता सूची में न होने की शिकायत की।
- प्रदेश में सरकार का किस तरह का नेतृत्व है?
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में 'वन नेशन, वन इलेक्शन' की व्यवस्था को आगे बढ़ाया जा रहा है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.