बगतपुरा कॉलोनी में महागणपति मंदिर का पांचवां वार्षिकोत्सव
11 से 14 सितंबर तक चार दिन चलेगा मंत्रोच्चार और शोभायात्रा
बायतपुरा कॉलोनी के महागणपति मंदिर में 11 से 14 सितंबर तक पांचवां वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम में देव स्थापना, पूजन, कथा वाचन, महाभिषेक, मोदक अर्चना और शोभायात्रा शामिल हैं। आयोजन पुष्कर के पंडितों की देखरेख में होगा और अंत में आरती व अन्नकूट प्रसाद वितरण होगा।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
ब्यावर। ब्यावर के रास की बगतपुरा कॉलोनी में स्थित महागणपति महाराज के मंदिर में 11 से 14 सितंबर तक पांचवां वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर परिसर और कॉलोनी को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। यह आयोजन पुष्कर के आचार्य लक्ष्मीनारायण और अन्य पंडितों की देखरेख में मंत्रोच्चार के साथ होगा।
पहले दिन, 11 सितंबर को सुबह 8:30 बजे देव स्थापना और ब्राह्मण पूजन के साथ वार्षिक पूजन शुरू होगा। 12 और 13 सितंबर को सुबह 8:30 बजे देव पूजन के साथ कई स्तोत्र पाठ होंगे। इन दोनों दिनों शाम 6 से रात 9 बजे तक कॉलोनी परिसर में निम्बार्क तीर्थ-अजमेर के पीठाधीश्वर श्यामशरण देवाचार्य महाराज गोपी गीत कथा सुनाएंगे।
गणेश चतुर्थी के दिन सुबह 7 बजे देव पूजन के बाद गणराज का महाभिषेक किया जाएगा। सुबह 9:30 बजे गणपति का विशेष श्रृंगार और हवन होगा। इसके बाद 11:30 बजे 1008 मोदक अर्चना और 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। शाम 5:30 बजे महागणपति महाराज की भव्य शोभायात्रा कॉलोनी परिसर में निकाली जाएगी। विग्रह भ्रमण के बाद आरती और अन्नकूट प्रसाद वितरण के साथ चार दिवसीय आयोजन का समापन होगा।
मंदिर में काले ग्रेनाइट से बनी श्री गणपति महाराज और रिद्धि-सिद्धि की सुंदर मूर्तियां हैं, जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- पांचवां वार्षिकोत्सव किस प्रकार मनाया जाएगा?
- सामरिक रूप से मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना और कथा वाचन किया जाएगा।
- विगत वर्षों से यह आयोजन कब शुरू हुआ था?
- यह वार्षिकोत्सव इस बार पाँचवां है, जिसका मतलब है कि यह आयोजन चार साल पहले शुरू हुआ था।
- शोभायात्रा के बाद क्या कार्यक्रम होता है?
- शोभायात्रा के बाद आरती और अन्नकूट प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम समाप्त होता है।
- ब्राह्मण पूजन कब होगा?
- ब्राह्मण पूजन वार्षिक पूजन के पहले दिन, 11 सितंबर सुबह 8:30 बजे होगा।
- कौन से पंडित कथा सुनाएंगे?
- निम्बार्क तीर्थ-अजमेर के पीठाधीश्वर श्यामशरण देवाचार्य महाराज कॉलोनी में गीता कथा सुनाएंगे।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.