घर पर बनाएं शाही बेसन मोदक, बप्पा को हैं बेहद प्रिय
गणपति बप्पा के लिए शुद्ध और स्वादिष्ट मोदक की आसान रेसिपी
गणेश चतुर्थी के दौरान मोदक का भोग लगाना पारंपरिक रिवाज है। बाजार की मिलावटी मिठाइयों से बचने के लिए आप घर पर शाही बेसन मोदक बना सकते हैं, जिसके लिए बेसन, घी, चीनी, दूध, केसर और इलायची जैसे सामग्री का उपयोग किया जाता है। यह मोदक बनाने की विधि सरल है और गणपति बप्पा को मोदक प्रिय हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मोदक का भोग लगाना परंपरा है। बाजार में मिलावटी मिठाई के डर से आप घर पर ही शाही बेसन मोदक बना सकते हैं। यह रेसिपी बनाने में आसान और स्वाद में लाजवाब है।
गणपति बप्पा को मोदक सबसे प्रिय हैं, इसलिए माता पार्वती स्वयं अपने हाथों से उनके लिए मोदक बनाया करती थीं। इस बार आप भी घर पर शुद्ध और स्वादिष्ट मोदक बनाकर भोग लगा सकते हैं। इसके लिए आपको देसी घी, बेसन, चीनी, फुल क्रीम दूध, केसर वाला दूध और इलायची पाउडर की जरूरत होगी।
सबसे पहले एक पैन में आधा कप घी गर्म करें और इसमें डेढ़ कप बेसन डालकर लगातार चलाते हुए मध्यम से धीमी आंच पर 5-6 मिनट तक भूनें जब तक बेसन खुशबूदार और हल्का सुनहरा न हो जाए। इसके बाद इलायची पाउडर और केसर वाला दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं और ठंडा होने के लिए रख दें।
मोदक की फिलिंग के लिए आधा कप घिसा हुआ सूखा नारियल, आधा कप मिल्क पाउडर, कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता और कद्दू के बीज मिलाएं। इसमें एक चम्मच देसी घी और 1-2 चम्मच दूध डालकर मिक्स करें। फिलिंग को हाथों में लेकर गोल-गोल शेप दें।
मोदक बनाने के सांचे पर थोड़ा सा देसी घी लगाएं। सांचे को बंद करके नीचे से फिलिंग डालें, फिर बेसन वाला मिश्रण लगाकर कोट करें। हल्के से प्रेस करें, मोदक बनकर तैयार हैं। गणेश चतुर्थी पर बप्पा को यह शाही बेसन मोदक जरूर चढ़ाएं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- मोदक बनाने की विधि में बेसन कैसे तैयार किया जाता है?
- बेसन को घी में मध्यम-धीमी आंच पर 5-6 मिनट तक भुना जाता है जब तक वह खुशबूदार और हल्का सुनहरा न हो जाए।
- मोदक बनाने के बाद उन्हें कैसे आकार दिया जाता है?
- मोदक के सांचे पर घी लगाकर फिलिंग डालते हैं, फिर बेसन वाला मिश्रण लगाकर हल्का प्रेस करके मोदक बनाते हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.