बाड़मेर में कांग्रेस प्रत्याशी को जबरन उठाने का प्रयास, पुलिस ने बचाया
मतदान खत्म होते ही बाड़ेबंदी शुरू, दो युवकों को हिरासत में लिया गया
बाड़मेर में कांग्रेस प्रत्याशी पारस माली को जबरन उठाने का प्रयास हुआ, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ा। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया और एक वाहन भी जब्त किया। चुनाव के बाद सुरक्षा के लिए सभी प्रत्याशियों को अज्ञातवास में रखा जा रहा है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बाड़मेर। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रत्याशी को सुरक्षित घर छोड़ा।
मतदान खत्म होते ही बाड़ेबंदी का दौर शुरू हो गया। भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों को अज्ञातवास पर भेजा गया है। वार्ड 48 में कांग्रेस प्रत्याशी को जबरन उठाने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को खदेड़ा और प्रत्याशी को एक गाड़ी से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा।
पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया और एक स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त की। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग पुलिस ड्राइवर से चाबी छीनने और स्टीयरिंग पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने मामले को शांत करवाया।
बाड़मेर नगर परिषद में कुल 55 वार्ड हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों अपना बोर्ड बनाने का दावा कर रहे हैं, जबकि निर्दलीय किंगमेकर बन गए हैं। सभी पार्टियां अपने प्रत्याशियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना चाहती हैं ताकि वे किसी अन्य के संपर्क में न आएं।
बाड़ेबंदी के दौरान प्रत्याशियों को बसों में अज्ञातवास के लिए रवाना किया गया।
प्रत्याशी पारस माली को जबरन उठाकर साथ ले जाने की सूचना पुलिस को मिली।
नितेश आर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- बाड़ेबंदी का मतलब क्या है?
- बाड़ेबंदी का मतलब है प्रत्याशियों को अज्ञातवास में रखना ताकि वे बाहरी संपर्क में न आएं।
- पुलिस ने दंगे को कैसे रोका?
- पुलिस ने भीड़ को खदेड़कर और गाड़ी से प्रत्याशी को सुरक्षित बाहर निकालकर शांत किया।
- क्यों निर्दलीय प्रत्याशी किंगमेकर माने जा रहे हैं?
- क्योंकि भाजपा और कांग्रेस दोनों अपना बोर्ड बनाने का दावा कर रही हैं लेकिन निर्दलीय प्रत्याशियों की भूमिका निर्णायक मानी जा रही है।
- क्या पुलिस ने कोई वाहन जब्त किया?
- हां, पुलिस ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त की है जो घटना में इस्तेमाल हो रही थी।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.