राजस्थान बाड़मेर 2 MIN READ

बाड़मेर में 11 वर्षीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

बालक-बालिकाओं ने खेलों में प्रतिभा दिखाई, बालिकाओं को क्रिकेट किट वितरित

बाड़मेर के राउप्रावि कुंडावा में भीलों की ढाणी कलां ग्राम पंचायत स्तर पर 11 वर्षीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं ने उत्साह से भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
AI सार

बाड़मेर के राउप्रावि कुंडावा में भीलों की ढाणी कलां ग्राम पंचायत स्तर पर 11 वर्षीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ, जिसमें बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान बालिकाओं को क्रिकेट किट वितरित की गई, ताकि वे खेल में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। आयोजन में ग्रामीण, प्रशासनिक अधिकारी और आयोजकों ने बच्चों के खेल विकास और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

बाड़मेर में 11 वर्षीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
बाड़मेर में 11 वर्षीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन / सोशल मीडिया

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

 बाड़मेर के राउप्रावि कुंडावा में भीलों की ढाणी कलां ग्राम पंचायत स्तर पर 11 वर्षीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं ने उत्साह से भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का आगाज 7 सितंबर को ध्वजारोहण और खेल प्रतिज्ञा के साथ हुआ। 8 सितंबर को पूरे दिन रोमांचक मुकाबले आयोजित किए गए। समापन समारोह में पीईईओ चूनाराम माचरा, खेमाराम गोदारा, सरपंच प्रतिनिधि मेवाराम डूडी, एसएमएसी अध्यक्ष खेताराम माजीराणा और भागीरथराम गोदारा मौजूद रहे। आयोजन सचिव घेवरराम सुथार ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

चूनाराम माचरा ने कहा, "वर्तमान समय बच्चों को मोबाइल से दूर रखने एवं खेल मैदान से जोड़ने का है, जिससे बच्चों में अवसाद का दुष्प्रभाव नहीं रहे।" उन्होंने खेलों से बच्चों में अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास एवं सहयोग की भावना के विकास पर भी जोर दिया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी भामाशाहों, व्यवस्था संभालने वाले कार्मिकों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया। सभी खेल प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पचपदरा प्रशासक पूजा राठौड़ ने क्रिकेट किट वितरित की। उन्होंने बताया, "वर्तमान समय में बेटियां शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।" ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों की कई प्रतिभावान बालिकाएं संसाधनों के अभाव में आगे नहीं बढ़ पातीं। खेल सामग्री उपलब्ध कराने से उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

क्रिकेट किट प्राप्त बालिकाओं ने कहा कि खेल सामग्री मिलने से अभ्यास में सुविधा होगी और वे प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए मेहनत करेंगी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बालिकाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। बालिकाओं ने नियमित अभ्यास कर क्षेत्र का नाम रोशन करने का संकल्प लिया।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बालिकाओं को क्रिकेट किट क्यों दिए गए?
क्रिकेट किट देने का मकसद बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए संसाधन प्रदान करना था।
प्रतियोगिता के आयोजन में किसका योगदान रहा?
सभी भामाशाहों, व्यवस्था संभालने वाले कार्मिकों और ग्रामीणों का सहयोग प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण था।
बालिकाओं ने खेलों में कैसे योगदान देने का संकल्प लिया?
बालिकाओं ने नियमित अभ्यास करने और क्षेत्र का नाम रोशन करने का संकल्प लिया।

AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

Member Access

50 free articles left today

0 of 50 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 राजस्थान छह गांवों की बाईसाओं ने रचा संस्कार और संस्कृति का भव्य संगम
02 ऑटो हुंडई की नई इलेक्ट्रिक SUV से टक्कर लेगी टाटा नेक्सॉन ईवी
03 राजस्थान झुंझुनूं में 9 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान
04 नौकरी / करियर 27 वर्षीय शारदेंदु ने 46 लाख की नौकरी छोड़ सेना में की भर्ती
Trust & Transparency

How this story was handled

Published10 सितंबर 2026, 13:25 IST IST
Last updated10 सितंबर 2026, 13:25 IST IST
Latest newsroom actionnews-desk (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under राजस्थान and aligned with that desk's editorial standards.
Key topic markers used in this story: बाड़मेर.
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from राजस्थान.

राजस्थान

बाड़मेर में 9 सितंबर को नगर परिषद चुनाव, 63 हजार वोटर

राजस्थान

बाड़मेर में खेत से 8.2 किलो अफीम बरामद, तस्कर गिरफ्तार

बाड़मेर में 9 सितंबर को नगर परिषद चुनाव, 63 हजार वोटर
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

बाड़मेर में 9 सितंबर को नगर परिषद चुनाव, 63 हजार वोटर

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 8 सितंबर 2026
बाड़मेर में खेत से 8.2 किलो अफीम बरामद, तस्कर गिरफ्तार
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

बाड़मेर में खेत से 8.2 किलो अफीम बरामद, तस्कर गिरफ्तार

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 8 सितंबर 2026

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 राजस्थान छह गांवों की बाईसाओं ने रचा संस्कार और संस्कृति का भव्य संगम
02 ऑटो हुंडई की नई इलेक्ट्रिक SUV से टक्कर लेगी टाटा नेक्सॉन ईवी
03 राजस्थान झुंझुनूं में 9 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान
04 नौकरी / करियर 27 वर्षीय शारदेंदु ने 46 लाख की नौकरी छोड़ सेना में की भर्ती

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.