अलवर में निर्दलीय समर्थकों से भाजपा प्रत्याशी और बेटों पर मारपीट का मामला
वैशाली नगर थाना ने भाजपा प्रत्याशी जगदीश अटल समेत आठ के खिलाफ FIR दर्ज की
अलवर में निकाय चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी जगदीश अटल और उनके बेटों समेत आठ लोगों के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों से मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों पर लाठी-डंडों से हमला करने, जबरन गाड़ी में बिठाकर धमकाने और मोबाइल फोन व पैसे छीनने का भी आरोप लगाया है। मामला पुलिस जांच के अंतर्गत है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
अलवर। अलवर में निकाय चुनाव के मतदान के दिन बुधवार सुबह निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी के समर्थकों के साथ मारपीट के मामले में भाजपा प्रत्याशी जगदीश अटल और उनके बेटों समेत आठ नामजद लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाईं।
वैशाली नगर थाना पुलिस ने बुधवार को भाजपा प्रत्याशी जगदीश अटल, उनके बेटों अजीत और गुलशन अटल, अमन, आकाश, अमित, बिंदु जांगिड़, रोहताश और राजवीर के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी के समर्थकों को खुदनपुरी रोड पर दयानंद नगर स्थित कृपा निधि स्कूल के सामने घेरकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया।
मारपीट में लोकेश जांगिड़ के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसके सिर में 14 टांके लगे। मोहित सैन ने भी आरोप लगाया कि उसके साथ भी मारपीट की गई।
मोहित ने बताया कि मारपीट के बाद आरोपियों ने उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर अपने घर ले जाकर करीब एक घंटे तक लगातार मारपीट और धमकाया। आरोप है कि आरोपियों ने उसे निर्दलीय प्रत्याशी अजय मीरवाल को बदनाम करने के लिए उसकी जेब में पैसे रखकर यह कहने का दबाव बनाया कि वह मतदाताओं को पैसे बांट रहा था।
मोहित ने इनकार किया तो आरोपियों ने उसे और मारपीट की और दबाव बनाया कि वह एक दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी के संबंध में बयान दे। आरोप है कि आरोपियों ने कहीं से एक दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी लाकर उससे जुड़ा बयान देने को मजबूर किया।
लोकेश जांगिड़ ने बताया कि मारपीट के दौरान उसका मोबाइल फोन और 5 हजार रुपए भी छीन लिए गए। मोबाइल के दोनों IMEI नंबर पुलिस को रिपोर्ट में दिए गए हैं। शिकायत में गुलशन अटल को मोबाइल और रुपए छीनने का आरोपी बताया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शिकायत में पांच से दस अन्य अज्ञात लोगों के भी शामिल होने की बात कही गई है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- मारपीट किस स्थान पर हुई थी?
- मारपीट खुदनपुरी रोड दयानंद नगर के कृपा निधि स्कूल के सामने हुई।
- मोहित सैन ने आरोपियों के खिलाफ क्या बताया?
- मोहित को एक घंटे तक गाड़ी में बंद कर मारपीट और धमकाया गया।
- लुटे गए मोबाइल और पैसे किसने छीने थे?
- शिकायत में गुलशन अटल को मोबाइल और 5 हजार रुपए छीनने का आरोपी बताया गया।
- मारपीट के बाद लोकेश जांगिड़ को कहाँ भर्ती कराया गया?
- उसको सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहाँ उसके सिर पर टांके लगे।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.