चित्तौड़गढ़ में खाप पंचायत पर जमीन हड़पने और सामाजिक बहिष्कार का आरोप
बड़वाई गांव में परिवार ने खाप पंचायत पर 4 बीघा जमीन जबरन लेने और हुक्का-पानी बंद करने की शिकायत की
चित्तौड़गढ़ के बड़वाई गांव में एक परिवार ने खाप पंचायत पर 4 बीघा जमीन हड़पने और सामाजिक बहिष्कार करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर डूंगला थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला उपखंड के बड़वाई गांव में एक परिवार ने खाप पंचायत पर जमीन हड़पने और सामाजिक बहिष्कार करने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि खाप पंचायत ने 4 बीघा जमीन जबरन दान पत्र के जरिए अपने नाम करवा ली।
पीड़ित परिवार ने बताया कि दिवंगत मोती लाल जोशी ने अपने बेटे मदन लाल को बेदखल कर खातेदारी जमीन सोहन लाल और हेमलता देवी के नाम की थी, जिस पर कोर्ट से स्थगन आदेश था। खाप पंचायत ने पोते की शादी से पहले परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर हुक्का-पानी बंद कर दिया।
परिवार का आरोप है कि 12 लाख रुपये देने का वादा कर आरोपियों ने बाद में मुकर गए और घर में तोड़फोड़, पत्थरबाजी तथा मारपीट की। 15 अगस्त को सरकारी स्कूल के कार्यक्रम में 40 हजार रुपये का वाटर कूलर भेंट करने के बावजूद खाप पंचायत के दबाव में उन्हें सामूहिक भोजन से वंचित कर दिया गया।
मानवाधिकार आयोग और पुलिस में सुनवाई न होने पर डूंगला न्यायालय के आदेश से मदन लाल, जगराम, कोमल प्रसाद, भवानी शंकर सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर डूंगला थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- खातेदारी जमीन किसके नाम पर थी?
- खातेदारी जमीन दिवंगत मोती लाल जोशी ने अपने बेटे मदन लाल को बेदखल कर सोहन लाल और हेमलता देवी के नाम की थी।
- परिवार ने सरकार के लिए क्या भेंट दी थी?
- परिवार ने 15 अगस्त को सरकारी स्कूल के कार्यक्रम में 40 हजार रुपये मूल्य का वाटर कूलर भेंट किया था।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.