निंबाहेड़ा नगर परिषद चुनाव में परिवारों के कई सदस्य मैदान में
तीसरी पीढ़ी से लेकर पति-पत्नी तक कई प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं
चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा नगर परिषद चुनाव में कई प्रत्याशी अपने परिवार के राजनीतिक सफर से जुड़े हैं, जिनमें पुरखे, पति-पत्नी और संतान शामिल हैं। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, सरपंच और पार्षदों के परिवार के सदस्य विभिन्न वार्डों से विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा नगर परिषद चुनाव में कई प्रत्याशी अपने परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़े हैं। इनमें तीसरी और दूसरी पीढ़ी के साथ-साथ पति या पत्नी भी चुनाव मैदान में हैं। वार्ड नंबर 31 से 75 साल के पारसमल पारख सबसे उम्रदराज उम्मीदवार हैं।
नगर पालिका से नगर परिषद बनने के बाद कई गांव भी इसमें शामिल हो गए हैं। निंबाहेड़ा की पिछली नगर पालिका के अध्यक्ष सुभाष शारदा वार्ड नंबर 38 से चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व चेयरमैन शंकरलाल राजोरा की बहू वार्ड नंबर 15 से मैदान में हैं।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद राय सोनी के बेटे पुष्कर सोनी वार्ड नंबर 22 से प्रत्याशी हैं। निंबाहेड़ा पंचायत समिति के पहले प्रधान मोहन लाल सोनी की पोती बहू अनिता माहेश्वरी वार्ड नंबर 13 से चुनाव लड़ रही हैं।
पूर्व रानीखेड़ा सरपंच भैरूलाल कुमावत के बेटे अनिल कुमार कुमावत वार्ड नंबर 4 से और मौजूदा सरपंच नारायण देवी की बहू पिंकी जाट वार्ड नंबर 6 से प्रत्याशी हैं। पूर्व अध्यक्ष शंकर लाल राजोरा की बहू निशा राजोरा वार्ड नंबर 15 से, पूर्व जिला परिषद सदस्य अशोक खेरोदिया के बेटे विक्रमादित्य खेरोदिया वार्ड नंबर 16 से और पूर्व पंचायत समिति सदस्य मुकेश खटीक के भाई सुरेश खटीक वार्ड नंबर 5 से चुनाव लड़ रहे हैं।
कई पूर्व पार्षदों की पत्नियां और पति भी इस बार चुनाव मैदान में हैं। इनमें वार्ड नंबर 17 से पूर्व पार्षद नितिन चतुर्वेदी की पत्नी रागिनी चतुर्वेदी, वार्ड नंबर 18 से पूर्व पार्षद महेश काबरा की पत्नी मंजू काबरा और वार्ड नंबर 19 से पूर्व पार्षद जावेद खान की पत्नी हीना अली शामिल हैं। वार्ड नंबर 42 से पूर्व पार्षद देवंती देवी के पति गोपाल लाल शर्मा भी प्रत्याशी हैं।
ये सभी प्रत्याशी दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों से जुड़े हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों में वार्ड नंबर 45 से गरिमा गोठवाल भी मैदान में हैं, जो पूर्व पार्षद अविनाश गोठवाल की बेटी हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- निंबाहेड़ा नगर परिषद चुनाव में किन परिवारों के सदस्य शामिल हैं?
- सुभाष शारदा, प्रहलाद राय सोनी, भैरूलाल कुमावत, शंकरलाल राजोरा, अशोक खेरोदिया, मुकेश खटीक जैसे परिवारों के सदस्य चुनाव मैदान में हैं।
- क्या चुनाव में पति-पत्नी दोनों उम्मीदवार हैं?
- हाँ, कई पूर्व पार्षदों की पत्नियां और पति अलग-अलग वार्ड से चुनाव लड़ रहे हैं, जैसे रागिनी चतुर्वेदी और गोपाल लाल शर्मा।
- क्या निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं?
- हाँ, वार्ड नंबर 45 से गरिमा गोठवाल निर्दलीय उम्मीदवार हैं, जो पूर्व पार्षद अविनाश गोठवाल की बेटी हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.