रामनगर ट्रांसपोर्ट नगर में युवक की बेरहमी से पिटाई
दिनदहाड़े हुई मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने जांच शुरू की
रामनगर के ट्रांसपोर्ट नगर में एक युवक की सड़क पर बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक को हॉकी से हमला करते देखा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करेगी। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और नशेड़ी तत्वों को लेकर पहले भी शिकायतें मिलती रही हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
रामनगर के ट्रांसपोर्ट नगर के बाहर एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक सड़क पर गिरे व्यक्ति को पकड़कर नीचे दबाए हुए है, जबकि दूसरा हॉकी से उस पर हमला कर रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद एक युवक की आवाज भी वीडियो में रिकॉर्ड हुई है, जिसमें वह दूसरे युवकों से पीड़ित को 'जान से मार दो' कहते सुनाई देता है। वीडियो में आसपास कुछ अन्य युवक भी दिखाई दे रहे हैं।
स्थानीय लोगों में वीडियो सामने आने के बाद नाराजगी है। ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों के जमावड़े को लेकर पहले भी शिकायतें मिलती रही हैं।
दिनदहाड़े हुई इस मारपीट के बाद इलाके में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। जांच के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- पुलिस ने किन कदमों की सूचना दी है?
- पुलिस वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करेगी।
- मारपीट के दौरान किन वस्तुओं का इस्तेमाल हुआ?
- मारपीट में एक युवक ने हॉकी से हमला किया।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.