चुरी गांव का खेल मैदान टूटा-फूटा, युवाओं की तैयारी प्रभावित
ग्राम पंचायत भवन के पास मैदान में नुकीली कंक्रीट से दौड़ना मुश्किल
चुरी गांव का唯一 खेल मैदान और रनिंग ट्रैक खराब हो गया है, जिससे आसपास के छह गांवों के युवा चोट लगने के खतरे के कारण अभ्यास करने में बाधित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से मैदान की सफाई, कंक्रीट हटाने और सुरक्षित रनिंग ट्रैक बनाने की मांग की है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
कोटपूतली। चुरी गांव का एकमात्र खेल मैदान और रनिंग ट्रैक पूरी तरह खराब हो गया है। मैदान में जगह-जगह नुकीली और मोटी कंक्रीट बिखरी होने से युवाओं को चोट लगने का खतरा बना रहता है। इससे आसपास के छह गांवों के युवा भी प्रभावित हो रहे हैं।
चुरी के ग्रामीणों ने बताया कि यह मैदान ग्राम पंचायत भवन से 150 से 200 मीटर की दूरी पर है। यह मैदान सिर्फ चुरी गांव ही नहीं, बल्कि कायमपुरा बास, पवाला राजपूत, रामनगर, ढाणी राघवजी की और बनेठी जैसे आसपास के छह गांवों के युवाओं के लिए मुख्य रनिंग ट्रैक है।
मैदान में मिट्टी की जगह जगह नुकीली और मोटी कंक्रीट के टुकड़े बिखरे हुए हैं, जिससे दौड़ना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सुबह-शाम दौड़ का अभ्यास करने वाले युवाओं के पैरों में कंक्रीट चुभने से चोट लगने का डर बना रहता है। कई युवा अभ्यास छोड़कर घर बैठने को मजबूर हैं।
यहां आने वाले युवा सेना, पुलिस और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की शारीरिक दक्षता की तैयारी करते हैं। मैदान की खराब हालत से उनकी तैयारी पर असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से मैदान की सफाई कराने, कंक्रीट हटाने, समतलीकरण कराने और सुरक्षित रनिंग ट्रैक बनाने की मांग की है। लंबे समय से मैदान की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है, जिससे युवाओं में नाराजगी है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- यह मैदान किन गांवों के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है?
- चुरी के साथ कायमपुरा बास, पवाला राजपूत, रामनगर, ढाणी राघवजी की और बनेठी के युवा भी इस मैदान का उपयोग करते हैं।
- युवाओं की तैयारी पर मैदान की खराब स्थिति का क्या प्रभाव पड़ता है?
- खराब मैदान के कारण कई युवा चोट लगने का डर सहित अभ्यास छोड़कर घर पर रहने को मजबूर हो रहे हैं।
- युवा मैदान पर किस प्रकार की तैयारी करते हैं?
- युवा सेना, पुलिस और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की शारीरिक दक्षता के लिए सुबह-शाम दौड़ का अभ्यास करते हैं।
- ग्रामीणों की प्रशासन से क्या मांगें हैं?
- ग्रामीण प्रशासन से मैदान की सफाई, कंक्रीट हटाने, समतलीकरण और सुरक्षित रनिंग ट्रैक बनाने की मांग कर रहे हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.