हनुमानगढ़ में गोगामेड़ी मेले में एसपी ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था
सप्तमी, अष्टमी और नवमी को भारी भीड़ के बीच पुलिस ने कड़ी निगरानी रखी
हनुमानगढ़ के भादरा क्षेत्र में चल रहे गोगामेड़ी मेले में पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। विभिन्न जिलों से आए पुलिसकर्मियों ने भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। मेले में सीसीटीवी निगरानी, नाकेबंदी और कई चेकपोस्ट बनाए गए हैं ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जिले के भादरा क्षेत्र में चल रहे गोगामेड़ी मेले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने खुद मुख्य चेकपोस्ट और भीड़ वाली जगहों का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी से काम करने के निर्देश दिए।
मेले में राजस्थान समेत देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्धालु आते हैं। खासकर सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दिनों में भीड़ बहुत बढ़ जाती है। इस कारण पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
राजस्थान के कई जिलों से पुलिसकर्मी गोगामेड़ी पहुंचे हैं, जो स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर मेला क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा का ध्यान रख रहे हैं। मेले में सुरक्षा के लिए कई जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी के लिए मेला चौकी में कंट्रोल रूम बनाया गया है।
मुख्य रास्तों और चेकपोस्ट पर नाकेबंदी और बैरिकेडिंग की गई है। भीड़ वाली जगहों पर अधिक पुलिस बल तैनात है ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारू रहे। एसपी बी. आदित्य ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से जानकारी ली और खुद भीड़ व ट्रैफिक व्यवस्था को संभाला।
उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। इस दौरान अन्य पुलिस अधिकारी भी महत्वपूर्ण चेकपोस्ट और ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करते रहे।
पुलिस बल को भीड़ को व्यवस्थित रूप से नियंत्रित करने, यातायात को सुचारू बनाए रखने, श्रद्धालुओं के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। गोगामेड़ी मेले में सुरक्षा, सुगम आवागमन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हनुमानगढ़ पुलिस पूरी मुस्तैदी से मैदान में तैनात है।
पीक डेज़ के दौरान भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ अधिकारी लगातार फील्ड में रहकर व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- गोगामेड़ी मेले में सुरक्षा के लिए क्या विशेष कदम उठाए गए हैं?
- मेला चौकी में कंट्रोल रूम बनाकर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी की जा रही है।
- पुलिस अधिकारी मेला दौरान क्या निर्देश देते हैं?
- पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।
- मेला में पुलिस की भूमिका क्या है?
- पुलिस श्रद्धालुओं के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करती है और कहीं भी आकस्मिक स्थिति पर तुरंत कार्रवाई करती है।
- पीक दिनों में व्यवस्थाओं की निगरानी कैसे होती है?
- वरिष्ठ अधिकारी फील्ड में मौजूद रहते हुए भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा की मॉनिटरिंग करते हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.