हनुमानगढ़ के फेफाना स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया
बच्चों ने कक्षाएं सजाईं, नशा मुक्ति का संकल्प लिया, शिक्षक सतपाल सिंह ने गुरु के महत्व पर बात की
हनुमानगढ़ के फेफाना के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें गुरु के महत्व और नशा मुक्ति पर जागरूकता बढ़ाई गई। वार्ड नंबर 24 में नशे के कारोबार के विरोध में ग्रामीणों ने नए थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और वीडियो में नाम लिए गए युवाओं को गिरफ्तार किया गया।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ के फेफाना उप तहसील के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 10-12 केएनएन में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने अपनी कक्षाओं को सुंदर तरीके से सजाया और शिक्षकों ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान नशा मुक्ति और नशे के बुरे प्रभावों के प्रति भी जागरूकता बढ़ाई गई।
कार्यक्रम में अध्यापक सतपाल सिंह ने बच्चों को गुरु के महत्व और शिक्षक दिवस मनाने के उद्देश्य के बारे में बताया। उन्होंने भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और शिक्षा में योगदान पर भी चर्चा की। बच्चों को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया गया और बताया गया कि नशा सेहत, परिवार और समाज के लिए हानिकारक है।
सतपाल सिंह ने छात्रों से अच्छे संस्कार, अनुशासन, सकारात्मक सोच और अच्छी आदतें अपनाने की अपील की ताकि वे अपने भविष्य को उज्जवल बना सकें। सभी छात्रों ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका सुनीता, अध्यापक अंकुर, असलम, जयप्रकाश, महेंद्र कुमार, राजवीर कौर और शारीरिक शिक्षक सुशील कुमार मौजूद रहे। बच्चों की भागीदारी और कक्षाओं की सजावट ने कार्यक्रम को खास बनाया।
फेफाना गांव में लिस थाना होने के बावजूद मेडिकेटेड और चिट्टे जैसे नशे का कारोबार खुलेआम चल रहा है। वार्ड नंबर 24 के निवासियों ने इस गैरकानूनी धंधे का विरोध किया तो तस्करों ने जान से मारने की धमकियां दीं।
ग्रामीणों ने नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर नए थानाधिकारी सुरेश कुमार मील को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
वार्ड 24 की घटना के बाद वीडियो में नाम लिए गए युवाओं को धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.