भिवाड़ी में अवैध गोदाम से 4 करोड़ की नकली दवाइयां जब्त
पंजाब, हरियाणा और हिमाचल की कंपनियों की दवाइयां मिलीं, विशेष टीम ने छापा मारा
राजस्थान के भिवाड़ी में बिना लाइसेंस संचालित एक गोदाम पर छपा मारकर औषधि नियंत्रण विभाग ने 4 करोड़ रुपये मूल्य की नकली और एक्सपायर्ड दवाइयां जब्त की। दवाओं के सैंपल गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं, और संबंधित राज्यों के औषधि प्रशासन को घटना की सूचना दी गई है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
अलवर। राजस्थान के भिवाड़ी में औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने बिना लाइसेंस संचालित एक गोदाम पर छापा मारा। इस कार्रवाई में करीब 4 करोड़ रुपये मूल्य की नकली और एक्सपायर्ड दवाइयां, कच्चा माल और पैकेजिंग सामग्री जब्त की गई।
आयुक्त अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि इस गोदाम में 1500 से अधिक कार्टन में दवाइयों का भंडार था।
जांच के दौरान एक्सपायर्ड सिल्डेनाफिल गोलियां, नशीली और प्रतिबंधित दवाओं में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल जैसे टेपेंटाडॉल, प्रेगाबालिन और कोट्रीमोक्साजोल बरामद हुए। साथ ही दवा बनाने के उपकरण, खाली बोतलें और प्रिंटेड पैकेजिंग सामग्री भी जब्त की गई।
दवाओं की गुणवत्ता जांच के लिए नौ अलग-अलग ब्रांडेड और जेनेरिक दवाओं के सैंपल प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इनमें मेडिक्ब-55, एरिक्वा, चका पैन एक्स्ट्रा, लेडीनेक्स, हाइग्रा 200, पिलप्रोफॉक्सेसिन-500 और ऑक्सीपर प्लस के 1500 से अधिक डिब्बे शामिल हैं।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के औषधि प्रशासन को सूचना भेजी गई है। राजस्थान से विशेष टीमें संबंधित राज्यों के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की जांच के लिए रवाना की जा रही हैं।
चिकित्सा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा कि आम जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बिना लाइसेंस दवा निर्माण, भंडारण या बिक्री करने वालों पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई सहायक औषधि नियंत्रक अजय फाटक, सुभाष मुटनेजा, महेंद्र जोनवाल, रामकेश मीणा सहित जयपुर, अलवर, दौसा और भरतपुर के ड्रग इंस्पेक्टरों की संयुक्त टीम ने की।
भिवाड़ी के इस अवैध गोदाम से पंजाब (लालड़ू), हरियाणा (करनाल) और हिमाचल प्रदेश (बड्डी, सोलन) की पंजीकृत व गैर-पंजीकृत कंपनियों द्वारा बनाई गई दवाइयां मिली हैं
अविचल चतुर्वेदी, आयुक्त
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
Reader Pulse







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.