विप्रज निगम को चौथी बार भारतीय ए टीम में चुना गया
युवा क्रिकेटर विप्रज निगम ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे
युवा क्रिकेटर विप्रज निगम को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय ए टीम में चौथी बार चुना गया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी विप्रज ने घरेलू और आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर इस मौके को हासिल किया है। वह बाराबंकी और लखनऊ की ओर से खेलते हैं और लेग स्पिन गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी करते हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
युवा क्रिकेटर विप्रज निगम को चौथी बार ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय ए टीम में चुना गया है। आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम में जगह मिली है। इस चयन से बाराबंकी और लखनऊ के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है।
विप्रज निगम मूलरूप से बाराबंकी के रहने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज और लेग स्पिन गेंदबाज हैं। उन्होंने करीब सात वर्षों से लखनऊ के क्लबों से खेलते हुए यूपी की अंडर-19 और अंडर-23 टीम तक का सफर तय किया। यूपी टी-20 लीग में लखनऊ फाल्कंस की ओर से खेलते हुए उन्होंने 20 विकेट लेकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था।
इसके बाद उन्हें उत्तर प्रदेश की रणजी टीम में जगह मिली और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने का अवसर मिला। आईपीएल में भी विप्रज ने गेंद और बल्ले दोनों से प्रभाव छोड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स के आधिकारिक प्रोफाइल में उन्हें दाएं हाथ के बल्लेबाज और लेग ब्रेक गेंदबाज के रूप में दर्ज किया गया है।
प्रथम श्रेणी के छह मैचों में विप्रज ने 37 के औसत से 20 विकेट लिए हैं, जबकि लिस्ट ए के 21 मुकाबलों में उनके नाम 26 विकेट हैं। टी-20 के 33 मैचों में 24.88 के औसत से 34 विकेट झटके हैं। आईपीएल के 19 मैचों में उन्होंने 13 विकेट लिए हैं।
वनडे सीरीज में वह बल्ले से उपयोगी पारियां खेलने के साथ अपनी लेग स्पिन से कंगारू टीम को चुनौती देंगे। इस सीरीज के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का कप्तान बनाया गया है।
विप्रज निगम ने छोटी उम्र में ही क्रिकेट को अपना लक्ष्य बनाया था। बाराबंकी से शुरू हुआ उनका क्रिकेट सफर लखनऊ में अभ्यास के बाद यूपी की टीमों तक पहुंचा। पिछले दो-तीन साल से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे विप्रज ने पिछले साल यूपी रणजी और विजय हजारे ट्रॉफी में भी टीम का हिस्सा रहे। यूपी लीग में भी उन्होंने अपने आलराउंड प्रदर्शन से प्रभावित किया है।
भारतीय ए टीम में चयन उनके शानदार प्रदर्शन और चयनकर्ताओं के भरोसे को दर्शाता है। परिवार, खेल प्रेमी और बाराबंकी के साथ लखनऊ के क्रिकेटरों में इस उपलब्धि को लेकर जबरदस्त उत्साह है। विप्रज निगम इस चयन को सही साबित करेंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- विप्रज निगम ने क्रिकेट की शुरुआत कैसे की?
- विप्रज ने बाराबंकी से क्रिकेट शुरू किया और लखनऊ में अभ्यास के बाद यूपी की अंडर-19 और अंडर-23 टीमों तक पहुंचे।
- विप्रज निगम ने आईपीएल में किस टीम के लिए खेला है?
- विप्रज निगम ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में खेलने का अवसर पाया है।
- विप्रज निगम की गेंदबाजी शैली क्या है?
- विप्रज लेग ब्रेक गेंदबाजी करते हैं और दाएं हाथ के बल्लेबाज भी हैं।
- वनडे सीरीज में विप्रज निगम की भूमिका क्या होगी?
- वनडे सीरीज में विप्रज बल्ले से उपयोगी पारियां खेलने के साथ अपनी लेग स्पिन से विरोधी टीम को चुनौती देंगे।
- भारतीय ए टीम का कप्तान कौन है?
- ऋतुराज गायकवाड़ को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय ए टीम का कप्तान बनाया गया है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद








Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.