बालोतरा में मदनकौर की 91वीं जयंती पर प्रतिमा का अनावरण
वीर तेजाजी विकास समिति ने 13 सितंबर को बालोतरा में कार्यक्रम का आयोजन किया
बालोतरा में महिला शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाली मदनकौर की 91वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण 13 सितंबर 2026 को वीर तेजाजी छात्रावास पर किया जाएगा। यह कार्यक्रम वीर तेजाजी विकास समिति बालोतरा द्वारा आयोजित है जिसमें स्थानीय लोग उपस्थित होंगे। मदनकौर राजस्थान सरकार में पूर्व महिला मंत्री रह चुकी हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बालोतरा। बालोतरा में महिला शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाली मदनकौर की 91वीं जयंती पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम 13 सितंबर 2026 को सुबह 10:15 बजे वीर तेजाजी छात्रावास, नया बस स्टैंड पर होगा। आयोजन वीर तेजाजी विकास समिति बालोतरा कर रही है।
समिति ने इलाके के लोगों से अधिक संख्या में समारोह में पहुंचने की अपील की है। इस आयोजन का मकसद मदनकौर के सामाजिक योगदान, महिला शिक्षा के लिए उनके प्रयासों और आदर्शों को याद करना है। मदनकौर राजस्थान सरकार में पूर्व मंत्री रह चुकी हैं।
गिड़ा तहसील मुख्यालय पर समारोह से जुड़े पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दौरान गिड़ा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश घाट, हनुमान राम कूकणा, डुंगर राम बाना, घमाराम ककड़ावा, फारुख खान चानिया, विरेंद्र कुमार गोदारा, रूगा राम कड़वासरा, चुना राम खोथ, गणपत सिंह, खियाराम सारण, भीमाराम सुथार, मूलाराम लेगा और डालुराम सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- समारोह का मकसद क्या है?
- समारोह का मकसद मदनकौर के सामाजिक योगदान और महिला शिक्षा के लिए उनके प्रयासों को याद करना है.
- समारोह में किसने पोस्टर का विमोचन किया?
- गिड़ा तहसील मुख्यालय पर समारोह से जुड़े पोस्टर का विमोचन किया गया.
- कौन-कौन से लोग समारोह में मौजूद थे?
- गिड़ा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश घाट सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.
- आयोजन के लिए लोगों से क्या अपील की गई?
- समिति ने इलाके के लोगों से अधिक संख्या में समारोह में पहुंचने की अपील की है.
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.