बालोतरा में 9 और 11 सितंबर को मतदान, कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश
तीन नगर निकायों के 166 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी
बालोतरा में तीन नगर निकायों के चुनाव 9 और 11 सितंबर को होंगे, जिनमें 166 मतदान केंद्र होंगे। मतदान के दिन कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा और सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम से मॉक पोल किया जाएगा और राजनीतिक गतिविधियां 200 मीटर की परिधि में निषिद्ध रहेंगी।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बालोतरा। बालोतरा में तीन नगर निकायों के चुनाव के लिए 9 और 11 सितंबर को मतदान होगा। संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में कार्यरत मतदाताओं को मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन ने बताया कि यह नियम सभी औद्योगिक, वाणिज्यिक और आकस्मिक कामगारों पर भी लागू होगा।
तीन नगर निकायों के 166 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान दल ने अंतिम प्रशिक्षण पूरा कर जिला मुख्यालय से मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए हैं। सभी मतदान केंद्रों में मतदान के दिन पोलिंग एजेंटों की मौजूदगी में ईवीएम से मॉक पोल का प्रदर्शन किया जाएगा, इसके बाद मतदान प्रक्रिया शुरू होगी।
मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल के कड़े प्रबंध किए गए हैं। संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। एरिया मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और गश्ती दल लगातार फील्ड में जाकर कानून व्यवस्था पर नजर रखेंगे। मतदान केंद्र की 200 मीटर की परिधि में राजनीतिक गतिविधियां निषिद्ध रहेंगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन ने बताया कि जिस क्षेत्र में जिस तारीख को मतदान होगा, वहां उस दिन मतदाता कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश देना होगा। यह नियम पंजीकृत मतदाताओं के साथ-साथ अन्य स्थानों पर कार्यरत मतदाताओं पर भी लागू होगा। अवकाश के बदले वेतन या मजदूरी में कोई कटौती नहीं की जाएगी। यदि कोई नियोजक मतदान के दिन कर्मचारी को अवकाश नहीं देता है तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी को सूचना दी जा सकती है।
असावा जिला निर्वाचन अधिकारी व कलक्टर बालमुकुंद असावा ने अंतिम प्रशिक्षण में कहा कि मतदान दल के सभी कार्मिक आत्मविश्वास और कुशलता के साथ स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान कराने के लिए टीम भावना से कार्य करें। सभी कार्मिक बिना दबाव और भय के अपने दायित्वों का निर्वहन करें। एसपी अभिषेक अंदासु ने भी मतदान दल को संबोधित किया। चुनाव पर्यवेक्षक अनुराग भार्गव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी भंवरलाल जनागल, एडीएम शाहबाद पुष्पा हरवानी, प्रशिक्षण प्रभारी व सीईओ राजीव तोमर, चुनाव समन्वयक हीरालाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- मतदान केंद्रों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की गई है?
- सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किए गए हैं और संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस होगी।
- मतदान दल का प्रशिक्षण कब पूरा हुआ?
- मतदान दल ने अंतिम प्रशिक्षण पूरा कर जिला मुख्यालय से मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए हैं।
- यदि कोई नियोजक अवकाश नहीं देता तो क्या कार्रवाई हो सकती है?
- ऐसी स्थिति में दंडात्मक कार्रवाई के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी को सूचना दी जा सकती है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.