शहर के प्रमुख मार्गों पर शाम 5 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू
वीवीआईपी विजिट के चलते जालोरी गेट, घंटाघर और नई सड़क मार्ग प्रभावित
6 सितंबर को जोधपुर के प्रमुख मार्गों जैसे जालोरी गेट, भीतरी शहर, घंटाघर और नई सड़क पर शाम 5 बजे से यातायात डायवर्जन लागू होगा। यह वीवीआईपी विजिट के कारण किया गया है, जिसमें कई मार्गों पर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे और वैकल्पिक रूट दिए गए हैं। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से निर्देशों का पालन करने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने का आग्रह किया है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
जोधपुर। 6 सितंबर को जोधपुर शहर के जालोरी गेट, भीतरी शहर, घंटाघर और नई सड़क मार्गों पर शाम 5 बजे से यातायात डायवर्जन लागू होगा। पुलिस ने वीवीआईपी विजिट को देखते हुए यह निर्णय लिया है ताकि यातायात सुचारू रूप से चले। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित डायवर्ट रूट का पालन करें।
डायवर्जन का असर जालोरी गेट चौराहा, भीतरी शहर, घंटाघर चौराहा और नई सड़क चौराहा के आसपास के मार्गों पर रहेगा। चौपासनी रोड से पावटा की ओर जाने वाले वाहन पांचवीं रोड, सरदारपुरा, बारहवीं रोड, तारघर, जेडीए सर्किल, भास्कर चौराहा, भाटी चौराहा और ताराचंद सर्किल होते हुए पावटा की तरफ जा सकेंगे।
पावटा से चौपासनी रोड की ओर जाने वाले वाहन ताराचंद सर्किल, सर्किट हाउस, भाटिया चौराहा, वीसी सर्किल, पीडब्ल्यूडी चौराहा, जेडीए सर्किल, भैरूजी चौराहा और डीआरएम खतरनाक पुलिया होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
भीतरी शहर से पावटा आने-जाने वाले वाहन माणक चौक, घंटाघर पुलिस चौकी, पन्ना निवास, हाथीराम का ओड़ा, मेड़ती गेट और मिर्धा सर्किल होकर आवागमन कर सकेंगे।
जालोरी गेट से घंटाघर तक वाहनों का आवागमन निषेध रहेगा। वीवीआईपी रूट के चलते जालोरी गेट से बालवाड़ी, कुम्हारियों का कुआं, आड़ा बाजार, पूंगलपाड़ा, सिटी पुलिस तिराहा, कंदोई बाजार और घंटाघर तक वाहन नहीं जा सकेंगे।
भीतरी शहर से प्रतापनगर, आखलिया, चौपासनी रोड और पाल रोड की ओर जाने वाले वाहन नवचौकिया, बकरा मंडी, विद्याशाला मोड़ और सूरसागर होते हुए कायलाना चौराहा की तरफ जा सकेंगे।
आपातकालीन सेवाओं में लगे एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहनों के लिए रास्ते खुले रहेंगे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात की सुगमता बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- ट्रैफिक डायवर्जन क्यों लागू किया गया है?
- डायवर्जन वीवीआईपी विजिट के कारण यातायात सुचारू रखने के लिए लागू किया गया है।
- वाहन चालक कौन-कौन से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकते हैं?
- चौपासनी रोड से पावटा की ओर पांचवीं रोड, सरदारपुरा, बारहवीं रोड, तारघर आदि मार्ग उपलब्ध हैं।
- जालोरी गेट से घंटाघर के बीच किन इलाकों में वाहन नहीं जा सकेंगे?
- बालवाड़ी, कुम्हारियों का कुआं, आड़ा बाजार, पूंगलपाड़ा, सिटी पुलिस तिराहा, कंदोई बाजार शामिल हैं।
- डायवर्जन की अवधि कब तक रहेगी?
- लेख में डायवर्जन की समाप्ति तारीख या समय नहीं बताया गया है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.