जोधपुर में डंपर ने बाइक सवार दंपती को कुचला, महिला की मौत
झालामंड चौराहे पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मारी, गुस्साए लोगों ने डंपर को आग लगाई
जोधपुर के झालामंड चौराहे पर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी, जिसमें महिला की मौत हो गई और पति घायल हो गया। गुस्साए लोगों ने डंपर को आग लगाई और ड्राइवर को पीटा, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
जोधपुर। जोधपुर के झालामंड चौराहे पर शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक पर जा रहे पति-पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया। गुस्साए लोगों ने डंपर को आग के हवाले कर दिया।
एसीपी पश्चिम भजनलाल ने बताया कि बारां जिले के शाहाबाद स्थित हटका निवासी रामनिवास (67) अपनी पत्नी मंजेश (65) के साथ रामदेवरा के दर्शन कर बाइक से लौट रहे थे। उनके साथ करीब 20 से 25 जातरुओं का जत्था भी था।
झालामंड चौराहे के पास ओवरस्पीड डंपर ने बाइक को टक्कर मारी। डंपर ने महिला को 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। लोगों का कहना था कि इस रोड पर तेज रफ्तार वाहनों से हादसे होते रहते हैं। गुस्साए लोगों ने पेट्रोल डालकर डंपर को आग के हवाले कर दिया और ड्राइवर की भी पिटाई कर दी।
पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर ड्राइवर को हिरासत में लिया। घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया।
पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज जुटा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि डंपर को आग किसने लगाई। डंपर को सड़क से हटाने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी वाहनों की आवाजाही और उनकी रफ्तार को लेकर नाराजगी देखी गई। पुलिस हादसे के कारणों और ड्राइवर की भूमिका की जांच कर रही है।
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.