सुरताखेड़ा में बाबा रामदेव जी की जयंती पर तीन दिवसीय मेला शुरू
भजन संध्या, शोभायात्रा और कवि सम्मेलन से श्रद्धालु होंगे आनंदित
चित्तौड़गढ़ के सुरताखेड़ा में बाबा रामदेव जी की जयंती पर तीन दिवसीय मेला शुरू हुआ है, जिसमें सुरक्षा, बिजली और पानी की व्यवस्थाएं की गई हैं। मेले में झूले, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या, शोभायात्रा और कवि सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। 14 सितंबर को अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन के साथ मेला समाप्त होगा।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ के सुरताखेड़ा में लोक देवता बाबा रामदेव जी की जयंती पर तीन दिवसीय मेला शुरू हो गया है। मेले में सुरक्षा, बिजली और पानी की सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए झूले और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
मेला कमेटी ने खाने-पीने के लिए कई स्टॉल लगाए हैं, जहां चाय-नाश्ते की सुविधा उपलब्ध होगी। 12 सितंबर की रात 8 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें गायक दीपक तिजारा, महेंद्र अलबेला और गरिमा एंड पार्टी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कलाकार गणेश वंदना, नृसिंह अवतार और अघोरी झांकी सहित कई सजीव झांकियां भी दिखाई जाएंगी।
13 सितंबर को भादवा बीज के अवसर पर सुबह 10 बजे बाबा रामदेव जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम 8 बजे रंगारंग सांस्कृतिक संध्या होगी, जिसमें बाबा रामदेव जी के जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया जाएगा।
मेला 14 सितंबर को रात 8 बजे अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन के साथ समाप्त होगा। इस सम्मेलन में प्रसिद्ध कवि सिद्धार्थ देवल, दीपक पारीक, हास्य कवि मनोज गुर्जर, शशि श्रेया, पंकज प्रसून, हिमांशु बवंडर, हास्य कवि दिनेश सुखवाल और कवयित्री दिव्या ज्योति अपनी कविताएं सुनाएंगे।
गाडरियावास में रामदेव नवयुवक मंडल की ओर से चल रहे राम रसोड़ा का समापन 13 सितंबर को होगा। इस अवसर पर एक बड़ी शोभायात्रा निकाली जाएगी और रात में भजन संध्या का आयोजन होगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- मेला में किन प्रकार के कार्यक्रम होंगे?
- मेला में झूले, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या, नाटक और कवि सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
- भोजन की क्या व्यवस्था है?
- मेला कमेटी ने कई स्टॉल लगाए हैं जहां चाय-नाश्ते की सुविधा उपलब्ध होगी।
- राम रसोड़ा का समापन कब होगा?
- गाडरियावास में रामदेव नवयुवक मंडल के राम रसोड़ा का समापन 13 सितंबर को होगा।
- कवि सम्मेलन में कौन-कौन भाग लेंगे?
- सिद्धार्थ देवल, दीपक पारीक, मनोज गुर्जर, शशि श्रेया, पंकज प्रसून, हिमांशु बवंडर, दिनेश सुखवाल और दिव्या ज्योति भाग लेंगे।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.