प्रयागराज में 16 सितंबर से बढ़ेगा तापमान, बारिश की संभावना कम
आसमान आंशिक बादलों से घिरा रहेगा, उमस से राहत नहीं मिलेगी
प्रयागराज में 16 सितंबर से तापमान बढ़ेगा और अगले एक सप्ताह तक बारिश की संभावना कम रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इस दौरान धूप और उमस का प्रभाव रहेगा।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
प्रयागराज में 16 सितंबर से मौसम में बदलाव आएगा और अगले एक हफ्ते तक बारिश की संभावना कम रहेगी। इस दौरान धूप तेज होगी और तापमान में बढ़ोतरी के साथ उमस भी बढ़ेगी।
पिछले तीन दिनों से बारिश का जोर थम गया है और आसमान में बादलों के बीच धूप का असर बढ़ने लगा है। सोमवार को प्रयागराज का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक रहा।
अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने के बावजूद वातावरण में नमी अधिक होने से लोगों को उमस की परेशानी हुई। सुबह 89 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई, जो शाम को घटकर 72 प्रतिशत रह गई। यही अधिक नमी धूप निकलने के बाद उमस बढ़ा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, 20 सितंबर तक आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
आने वाले दिनों में प्रयागराज में बारिश की जगह धूप और उमस का दौर प्रभावी रहेगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- प्रयागराज में उमस क्यों बढ़ रही है?
- बातावरण में अधिक नमी होने के कारण उमस बढ़ रही है, जिससे लोगों को गर्मी के साथ असुविधा हो रही है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.