उत्तर प्रदेश में मानसून कमजोर, अगले दो दिन हल्की बारिश के आसार
बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ा
उत्तर प्रदेश में मानसून कमजोर रहने के कारण अगले दो दिनों तक व्यापक वर्षा की संभावना कम है और केवल हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से मानसूनी द्रोणी दक्षिण की ओर खिसक गई है, जिससे प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां सीमित रहेंगी।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
उत्तर-पश्चिमी और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र पिछले 24 घंटे में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है। इसके कारण उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों तक मानसून की सक्रियता सीमित रहेगी और व्यापक वर्षा की संभावना कम है।
मौसम विभाग के अनुसार यह निम्न दबाव क्षेत्र दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तट को पार करने के बाद अब दक्षिणी छत्तीसगढ़ के ऊपर केंद्रित हो गया है। इससे मानसूनी द्रोणी अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर खिसककर मध्य भारत की तरफ पहुंच गई है। इस बदलाव का असर उत्तर प्रदेश में भी दिखेगा।
प्रदेश में अगले दो दिनों तक मानसूनी गतिविधियां कमजोर रहने की संभावना है, जिससे व्यापक स्तर पर तेज वर्षा की बजाय छिटपुट बारिश होगी। कुछ क्षेत्रों में स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के कारण गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। दो दिनों बाद वर्षा की गतिविधियों में आंशिक बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
लखनऊ सहित अवध के अधिकांश जिलों में मानसून की कमजोर गतिविधि के बीच दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। राजधानी लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के अन्य जिलों में अयोध्या का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, जबकि बस्ती और मेरठ में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- निम्न दबाव क्षेत्र कहाँ केंद्रित हो गया है?
- निम्न दबाव क्षेत्र अब दक्षिणी छत्तीसगढ़ के ऊपर केंद्रित हो गया है, जिससे मानसूनी द्रोणी मध्य भारत की ओर खिसक गई है।
- किस प्रकार की बारिश की उम्मीद है?
- अगले दो दिन व्यापक वर्षा नहीं बल्कि कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ स्थानीय छिटपुट बारिश हो सकती है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.