नागोला राजीविका की अध्यक्ष बनीं सुमन खटीक
आम सभा में पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई, काम सुचारु करने का संकल्प
राजस्थान के अजमेर जिले के नागोला में राजीविका शक्ति सीएलएफ समूहों की आम सभा में सुमन खटीक को अध्यक्ष चुना गया है। नायब तहसीलदार संजय सारस्वत ने पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभा में अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया और कार्यालय के काम को सुचारु रूप से चलाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले के नागोला में राजीविका शक्ति सीएलएफ समूहों की आम सभा हुई। इसमें सर्वसम्मति से सुमन खटीक को अध्यक्ष चुना गया। नायब तहसीलदार संजय सारस्वत ने पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
सभा की शुरुआत अतिथियों ने दीप जलाकर की। मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार संजय सारस्वत और प्रशासक प्रतिनिधि रामदेव गुर्जर ने माल्यार्पण और साफा बांधकर सम्मान किया। आम सभा में अध्यक्ष पद पर सुमन खटीक, सचिव पद पर भंवरी देवी, कोषाध्यक्ष पद पर पूजा देवी, उपाध्यक्ष पद पर इंदुबाला और सदस्य के रूप में सीमा देवी, छगन कंवर, सरिता देवी, आशा देवी, कैलाश कंवर, दुर्गा कंवर, लाली देवी, सरोज देवी चुने गए।
कार्यक्रम में शैलेश वत्स, रामराज धाकड़, गिरदावर मानसिंह राठौड़, शैलेंद्र पहाड़िया, पटवारी संपत धाकड़, रीना सेन, वीरेंद्र सिंह, रतनलाल मेवाड़ा, सुनील, मनीषा कंवर, दिनेश, नाथूलाल, विकास, लक्ष्मी, मेराज, दुर्गा, ममता, रिंकू, सोनू, कैलाश, रेखा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
बंद कार्यालय के ताले खोलकर काम सुचारु करने की प्रतिबद्धता जताई गई। ब्लॉक परियोजना प्रबंधक रघुवीर प्रसाद ने आभार जताया।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- सभा की शुरुआत कैसे हुई थी?
- सभा की शुरुआत अतिथियों ने दीप जलाकर की थी।
- सभा में कौन-कौन से पदाधिकारियों का चुनाव हुआ?
- अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए चुनाव हुआ।
- सभागृह में कौन-कौन उपस्थित थे?
- सभा में ग्रामस्थों के साथ ब्लॉक परियोजना प्रबंधक रघुवीर प्रसाद भी मौजूद थे।
- कार्यक्रम के दौरान क्या प्रतिबद्धता जताई गई?
- बंद कार्यालय के ताले खोलकर काम सुचारु करने की प्रतिबद्धता जताई गई।
- कार्यक्रम में अतिथियों ने सुमन खटीक का कैसे सम्मान किया?
- माल्यार्पण और साफा बांधकर उनका सम्मान किया गया।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.