खमरिया में पुल पर मिला युवक का सुसाइड नोट, नदी में कूदने की आशंका
दो वर्षों से प्रेम प्रसंग में युवक की मौत, परिजन हत्या की आशंका जताते हैं
पुलिस ने खमरिया के नेशनल हाइवे 730 के ऐरा पुल पर एक युवक अखिलेश का सुसाइड नोट, साइकिल और चप्पल बरामद किए हैं, जिसके बाद आशंका है कि वह शारदा नदी में कूदकर आत्महत्या कर सकता है। युवक के परिवार ने प्रेम प्रसंग से जुड़ी हत्या और धमकी की भी शिकायत की है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
खमरिया। खमरिया के नेशनल हाइवे 730 के ऐरा पुल पर एक युवक का सुसाइड नोट, साइकिल और चप्पल मिली हैं। पुलिस और परिजन आशंका जता रहे हैं कि युवक ने शारदा नदी में कूदकर आत्महत्या की है।
हरदासपुर निवासी श्यामलाल ने बताया कि उनका पुत्र अखिलेश का करीब दो वर्षों से एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार अल सुबह अखिलेश साइकिल लेकर घर से निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। पुल पर उसकी साइकिल और चप्पलें मिलीं।
पुल से गुजर रहे राहगीरों ने लावारिश सामान मिलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पर्ची पर लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो पता चला कि यह सामान हरदासपुर गांव के युवक अखिलेश का है।
पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक अखिलेश का सुसाइड नोट भी पुल पर मिला था। इसमें युवक ने गांव की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग का जिक्र किया है और बताया कि उसने अनदेखी के कारण शारदा नदी में कूदकर आत्महत्या की है।
युवती ने एक दिन पहले खमरिया थाने में अखिलेश पर शोषण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। तहरीर में कहा गया कि अखिलेश सोशल मीडिया पर उसकी रील पोस्ट कर बदनामी कर रहा था।
परिजन प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जता रहे हैं। उनका आरोप है कि ब्रेकअप के बाद युवती के पिता ने फोन पर अखिलेश को जान से मारने की धमकी दी थी। परिवार के पास धमकी से संबंधित आडियो क्लिप भी मौजूद है।
शुक्रवार शाम तक अखिलेश की नदी में तलाश के लिए गोताखोर और एनडीआरएफ टीम न बुलाए जाने पर घर वाले और ग्रामीण नाराज हो गए। उन्होंने पीलीभीत-बस्ती नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया।
सूचना पर खमरिया पुलिस और समाजसेवी अनिल गुप्ता मौके पर पहुंचे और परिवार को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। करीब 40 मिनट तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। एसडीएम धौरहरा ने एनडीआरएफ टीम बुलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण हाइवे से हट गए।
पीड़ित परिवार ने खमरिया थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- अखिलेश का सुसाइड नोट किन बातों का जिक्र करता है?
- सुसाइड नोट में अखिलेश ने एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग और अनदेखी का उल्लेख किया है।
- युवती ने अखिलेश के खिलाफ क्या शिकायत दी थी?
- युवती ने सोशल मीडिया पर अपनी रील पोस्ट करने और बदनामी करने का आरोप लगाते हुए खमरिया थाने में तहरीर दी थी।
- परिजन क्यों हत्या की आशंका जता रहे हैं?
- परिजन का आरोप है कि युवती के पिता ने अखिलेश को फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी, जिसका ऑडियो क्लिप उनके पास है।
- पुलिस और गांव वालों ने किस घटना पर प्रदर्शन किया?
- अखिलेश की खोज के लिए गोताखोर और एनडीआरएफ टीम नहीं बुलाए जाने पर ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाया।
- जाम कब और कैसे खत्म हुआ?
- खमरिया पुलिस और समाजसेवी अनिल गुप्ता ने परिवार को समझा कर जाम खुलवाया, एसडीएम ने एनडीआरएफ टीम बुलाने का आश्वासन दिया।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.