बाड़मेर में 21 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या
प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने का संकेत, पुलिस जांच में जुटी
राजस्थान के बाड़मेर में 21 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ननिहाल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने प्राथमिक जांच में प्रेम प्रसंग से जुड़े होने की संभावना जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर में 21 वर्षीय युवती ने अपने ननिहाल में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
बाड़मेर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की इंदिरा कॉलोनी में रहने वाली युवती वैशाली अपने ननिहाल में रहती थी। शुक्रवार को उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। जब परिजन उसे फंदे से लटका देखे तो चीख-पुकार मच गई।
परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बाड़मेर कोतवाली थानाधिकारी मनोज कुमार पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारा और उसे जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होना सामने आ रहा है। पुलिस परिजनों से लिखित रिपोर्ट मिलने के बाद मामले की निष्पक्ष जांच करेगी। शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- घटना कहां की है?
- घटना राजस्थान के बाड़मेर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
- घटना का संभावित कारण क्या हो सकता है?
- प्राथमिक जांच में घटना का कारण प्रेम प्रसंग से संबंधित लग रहा है।
- शव का क्या किया गया?
- शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.