पाली के बांकली और विजयपुर में अजगर का सफल रेस्क्यू
वन विभाग और ग्रामीणों ने अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ा
पाली जिले के बांकली और विजयपुर में वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से अजगरों का सफल रेस्क्यू किया गया। दोनों जगहों पर अजगरों को पकड़कर सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया। वन विभाग ने लोगों से सांप दिखने पर घबराने के बजाय प्रशिक्षित टीम को सूचित करने का आग्रह किया है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
पाली। पाली जिले के बांकली गांव में बुधवार को एक करीब 12 फीट लंबा अजगर दिखा। वन विभाग की जवाई बांध वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम ने उसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। विजयपुर में भी वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
बांकली के पवन सागर कृषि फार्म पर अजगर दिखने से किसानों में दहशत फैल गई। सूचना पर जवाई बांध वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम के दिलीप वैष्णव, जगदीश परिहार और नरेश वैष्णव मौके पर पहुंचकर सावधानी से अजगर को पकड़कर जवाई क्षेत्र के जंगल में छोड़ दिया। टीम ने ग्रामीणों से कहा कि सांप दिखने पर घबराएं नहीं और तुरंत प्रशिक्षित टीम को सूचना दें।
वहीं विजयपुर इलाके में अजगर के दिखने से आसपास के ग्रामीणों में थोड़ी देर के लिए हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने नारायण सिंह तंवर, राजेंद्र पारेशर, कप्तान सिंह और भरत की मदद से सावधानी से अजगर को पकड़कर बस्सी सेंचुरी में सुरक्षित छोड़ दिया। वन विभाग और ग्रामीणों के सहयोग से यह रेस्क्यू सफल रहा। ग्रामीणों ने टीम के प्रयास की प्रशंसा की।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- विजयपुर में अजगर रेस्क्यू में किन लोगों ने मदद की?
- नारायण सिंह तंवर, राजेंद्र पारेशर, कप्तान सिंह और भरत ने वन विभाग की मदद की।
- ग्रामीणों की टीम के प्रयास पर प्रतिक्रिया कैसी रही?
- ग्रामीणों ने रेस्क्यू टीम के प्रयास की प्रशंसा की।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.