सलोनी ने नेशनल पावर लिफ्टिंग में 447.5 किलो भार उठाकर गोल्ड मेडल जीता
ग्राम विशेषरपुर की बेटी ने गाजीपुर में आयोजित प्रतियोगिता में जिले का नाम रौशन किया
ग्राम विशेषरपुर की सलोनी ने गाजीपुर में आयोजित 44वीं नेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 447.5 किलो भार उठाकर गोल्ड मेडल जीता। यह उनका लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतना है, जिस पर मंत्री ने उन्हें सम्मानित किया।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
ग्राम विशेषरपुर की सलोनी ने गाजीपुर में 29 अगस्त से 3 सितंबर तक आयोजित 44वीं नेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 447.5 किलो भार उठाकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। मंत्री ने उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित किया।
सलोनी ने लगातार दूसरी बार वर्ष 2025 में गोल्ड मेडल जीतकर यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी आर्थिक परिस्थिति की मोहताज नहीं होती। उनके पिता दल श्रृंगार और माता तारा देवी ने कहा कि गरीबी के बावजूद उन्होंने बेटी को हमेशा आगे बढ़ने का आशीर्वाद और हौसला दिया। कोच पप्पू पावर लिफ्टिंग ने सलोनी की प्रतिभा को निखारने में पूरा सहयोग किया।
परिवार, गांव और खेल प्रेमियों में सलोनी की सफलता पर खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान प्रधान सुरेश भारती, राकेश यादव और मनोज मिश्र भी उपस्थित रहे।
शुभम, जो उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से हैं, शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। वे इतिहास, भूगोल, सामान्य ज्ञान, भारतीय संविधान, करंट अफेयर्स, विज्ञान, खेल और करियर से जुड़े विषयों पर काम करते हैं। शुभम ने बरेली की इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में बैचलर डिग्री पूरी की है और 2020 में प्रिंट मीडिया से करियर शुरू किया था। वे वर्तमान में एनबीटी एजुकेशन टीम के सदस्य हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- सलोनी की सफलता पर घर वालों की क्या प्रतिक्रिया थी?
- सलोनी के पिता और माता ने कहा कि गरीबी के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी को हमेशा आगे बढ़ने का आशीर्वाद और हौसला दिया।
- सलोनी की सफलता पर कौन-कौन उपस्थित था?
- परिवार, गांव के लोग, प्रधान सुरेश भारती, राकेश यादव और मनोज मिश्र भी मौजूद थे।
- सलोनी की गोल्ड मेडल जीतने की तारीख क्या है?
- प्रतियोगिता 29 अगस्त से 3 सितंबर तक गाजीपुर में आयोजित हुई थी।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद








Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.