राजस्थान जयपुर 3 MIN READ

जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रोड शो, भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा, विकास और लव जिहाद पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

राजस्थान के जयपुर में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रोड शो किया। उन्होंने भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के साथ कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और सरकार के ढाई साल के विकास कार्यों को जनता के सामने रखा।
AI सार

राजस्थान के जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निकाय चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन रोड शो किया और भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार किया। उन्होंने अपनी सरकार के विकास कार्यों को बताया और कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार विकास योजनाओं को जमीन पर उतार रही है।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रोड शो
जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रोड शो / सोशल मीडिया

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

 राजस्थान के जयपुर में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रोड शो किया। उन्होंने भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के साथ कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और सरकार के ढाई साल के विकास कार्यों को जनता के सामने रखा।

मुख्यमंत्री का रोड शो और प्रचार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रोड शो सांगानेरी गेट स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ। खुली जीप में निकले इस रोड शो में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, राष्ट्रीय महामंत्री और निकाय चुनाव प्रभारी हरीश द्विवेदी, सांसद मंजू शर्मा, विधायक बालमुकुंद आचार्य सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

रोड शो सांगानेरी गेट से जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़ होते हुए त्रिपोलिया गेट तक गया। इसके चलते परकोटे के प्रमुख बाजारों में सामान्य वाहनों और सिटी बसों का प्रवेश सुबह 11 बजे से रोड शो खत्म होने तक प्रतिबंधित रहा। यातायात को वैकल्पिक रास्तों से डायवर्ट किया गया। इमरजेंसी वाहनों को प्राथमिकता दी गई।

मुख्यमंत्री ने बताया कि रोड शो के दौरान वे हवामहल, किशनपोल, आदर्श नगर और आमेर विधानसभा क्षेत्रों के 47 वार्डों के मतदाताओं को साधेंगे। यह रोड शो भाजपा के लिए बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री के बयान और विकास कार्य

उन्होंने बताया कि पिछली सरकार के पांच साल में करीब 3,900 मेगावाट बिजली उत्पादन बढ़ा, जबकि उनकी सरकार ने ढाई साल में 12 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन किया है।

जयपुर मेट्रो का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में करीब पांच किलोमीटर मेट्रो लाइन का काम हुआ, जबकि अब करीब 45 किलोमीटर की मेट्रो लाइन का शिलान्यास किया गया है। प्रदेश में विभिन्न बड़ी जल परियोजनाओं के जरिए खेतों और शहरों तक पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय विकास योजनाओं को लटकाने का काम हुआ, जबकि भाजपा सरकार ने योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार है और अब निकायों में भाजपा की सरकार बनाकर ट्रिपल इंजन सरकार बनानी है। इससे विकास कार्यों की गति और तेज होगी।

भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता जनता की समस्याएं बताएंगे तो सरकार उन्हें पूरा करने की दिशा में काम करेगी। उन्होंने कांग्रेस पर भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और झूठ की राजनीति करने का भी आरोप लगाया।

हमारी सरकार के लव जिहाद की समस्या को खत्म किया.

भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री

राजस्थान में भाजपा सरकार बनने के बाद विकास की रफ्तार बढ़ी है.

भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

भज्नलाल शर्मा ने रोड शो के दौरान किन प्रमुख नीतियों का उल्लेख किया?
उन्होंने बिजली उत्पादन, जयपुर मेट्रो की विस्तारित लाइन, जल परियोजनाएं और लव जिहाद समस्या के समाधान पर जोर दिया।
इस रोड शो से जयपुर के मतदाताओं को क्या संदेश दिया गया?
मतदाताओं को भाजपा की विकास योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराकर उनके समर्थन को बढ़ाना है।
जोरशोर से रोड शो के दौरान यातायात व्यवस्था कैसे प्रभावित हुई?
मुख्य बाजारों में सामान्य वाहनों और सिटी बसों का प्रवेश बंद किया गया और यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया गया।
भाजपा सरकार ने विकास योजनाओं को कैसे लागू किया है?
सरकार ने योजनाओं को लटकाए बिना जमीन पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने पर जोर दिया है, जिससे विकास की गति तेज हुई है।

AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

Member Access

50 free articles left today

0 of 50 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 राजस्थान छह गांवों की बाईसाओं ने रचा संस्कार और संस्कृति का भव्य संगम
02 राजस्थान झुंझुनूं में 9 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान
03 दुनिया फराह खान के तीनों बच्चे अमेरिका के कॉलेजों में दाखिला लेकर रवाना
04 नौकरी / करियर 27 वर्षीय शारदेंदु ने 46 लाख की नौकरी छोड़ सेना में की भर्ती
Trust & Transparency

How this story was handled

Published9 सितंबर 2026, 20:25 IST IST
Last updated9 सितंबर 2026, 20:25 IST IST
Latest newsroom actionnews-desk (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under राजस्थान and aligned with that desk's editorial standards.
Key topic markers used in this story: जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सांसद मंजू शर्मा.
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from राजस्थान.

राजस्थान

राजाखेड़ा में निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी

राजस्थान

जयपुर समेत राजस्थान के कई जिलों में 12 सितंबर से बारिश का दौर शुरू

राजनीति

जयपुर में निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी

राजाखेड़ा में निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

राजाखेड़ा में निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 9 सितंबर 2026
जयपुर समेत राजस्थान के कई जिलों में 12 सितंबर से बारिश का दौर शुरू
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

जयपुर समेत राजस्थान के कई जिलों में 12 सितंबर से बारिश का दौर शुरू

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 9 सितंबर 2026
जयपुर में निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी
राजनीति
इससे जुड़ी ख़बरें

जयपुर में निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 2 सितंबर 2026

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 राजस्थान छह गांवों की बाईसाओं ने रचा संस्कार और संस्कृति का भव्य संगम
02 राजस्थान झुंझुनूं में 9 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान
03 दुनिया फराह खान के तीनों बच्चे अमेरिका के कॉलेजों में दाखिला लेकर रवाना
04 नौकरी / करियर 27 वर्षीय शारदेंदु ने 46 लाख की नौकरी छोड़ सेना में की भर्ती

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.