दून अस्पताल में पीजी डॉक्टरों का आंदोलन, ओपीडी सेवा ठप
स्टाइपेंड बढ़ोतरी न होने पर पांचवें दिन भी हड़ताल जारी, मरीजों को परेशानी
राजकीय दून अस्पताल में पीजी डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर पांचवें दिन भी हड़ताल जारी रखी और ओपीडी सेवा ठप कर दी। इससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा और अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं प्रभावित हुईं। डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी मांगों पर कार्रवाई न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
देहरादून। राजकीय दून अस्पताल में पांच दिन से हड़ताल पर बैठे पीजी डॉक्टरों का आंदोलन शनिवार को और तेज हो गया। उन्होंने अस्पताल के ओपीडी गेट पर ताला जड़ दिया और ओपीडी सेवाएं बंद कर दीं, जिससे दूर-दराज से आए मरीजों को भारी दिक्कत हुई।
डॉक्टरों का आक्रोश स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर है। हालांकि कुछ समय बाद ओपीडी सेवा बहाल की गई, लेकिन पंजीकरण बंद रहने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार पांचवें दिन भी समाधान नहीं निकलने से अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।
डॉ. राजदीप बिंद्रा ने कहा, "जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती है उनका आंदोलन जारी रहेगा।"
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर क्या प्रभाव पड़ा?
- लगातार पांच दिन तक हड़ताल के कारण अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं।
- मरीजों को आंदोलन के दौरान किन समस्याओं का सामना करना पड़ा?
- ओपीडी गेट पर ताला लगने और पंजीकरण बंद रहने से मरीजों को भारी परेशानी हुई।
- डॉक्टरों ने आंदोलन कब तक जारी रखने का संकेत दिया?
- डॉ. राजदीप बिंद्रा ने कहा है कि मांगों पर ठोस कार्रवाई तक आंदोलन जारी रहेगा।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद










Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.