रामदेवरा जा रहे यात्री की देचू में रास्ते में मौत
सांस लेने में तकलीफ के बाद पोकरण अस्पताल से जोधपुर रेफर किया गया था
जोधपुर जिले के देचू थाना क्षेत्र में रामदेवरा जा रहे एक लगभग 45 वर्षीय यात्री की एंबुलेंस में मौत हो गई। उसे सांस लेने में तकलीफ के बाद पोकरण जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद जोधपुर रेफर किया गया था। पुलिस मृतक की पहचान और परिजनों का पता लगाने के प्रयास कर रही है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
जोधपुर। जोधपुर जिले के देचू थाना क्षेत्र में एक अज्ञात यात्री की रास्ते में मौत हो गई। करीब 45 वर्षीय व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ के बाद पोकरण जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया था। चिकित्सकों ने उसे जोधपुर रेफर किया था, लेकिन एंबुलेंस में ही उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस के मुताबिक मृतक रामदेवरा जाने वाला यात्री था। पोकरण अस्पताल में उपचार के बाद उसे जोधपुर भेजा गया था, लेकिन देचू पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। एंबुलेंस स्टाफ शव को उप जिला अस्पताल देचू लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित किया।
घटना की सूचना पर देचू पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस मृतक की पहचान और परिजनों का पता लगाने के प्रयास में जुटी है। आसपास के क्षेत्रों से जानकारी जुटाई जा रही है ताकि मृतक की पहचान की जा सके।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- मृतक की मौत किस वजह से हुई?
- मृतक को सांस लेने में तकलीफ होने की बात आई, लेकिन मौत की अंतिम वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
- मृतक की पहचान क्यों नहीं हो पाई है?
- मृतक अज्ञात है और पुलिस आसपास के क्षेत्रों से जानकारी जुटा रही है ताकि उसकी पहचान हो सके।
- पुलिस ने मृतक का शव कहाँ रखा है?
- मृतक का शव उप जिला अस्पताल देचू के मोर्चरी में रखा गया है।
- क्या घटना स्थल पर पुलिस पहुंची थी?
- हाँ, घटना की सूचना के बाद देचू पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.