केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रामदेवरा में बाबा रामदेव की समाधि पर पूजा की
शेखावत पोकरण विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 6 सितंबर को जोधपुर के रामदेवरा में बाबा रामदेव की समाधि पर पूजा-अर्चना की और देश में शांति की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने समाधि परिसर में तंवर समाज के लोगों से धागा बंधवाया और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक की।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
जैसलमेर। केंद्रीय मंत्री और जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने 6 सितंबर को रामदेवरा पहुंचकर लोक देवता बाबा रामदेव की समाधि पर पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा की समाधि पर प्रसाद चढ़ाकर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी।
मुख्य पुजारी ने शेखावत को विधिवत पूजा अर्चना करवाई और बाबा रामदेव की समाधि के पवित्र जल का आचमन भी करवाया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने भक्त शिरोमणी डालीबाई की समाधि के दर्शन किए।
शेखावत ने समाधि परिसर में स्थित कचहरी में बाबा के वंशज तंवर समाज के लोगों से धागा बंधवाया। रामदेवरा समाधि परिसर के सदस्यों ने कार्यालय में उनका स्वागत किया और बाबा की तस्वीर भेंट की।
रामदेवरा दौरे पर पोकरण विधायक महंत प्रताप पूरी और रामदेवरा प्रशासक समंदर सिंह सहित कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। शेखावत पोकरण में कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- गजेंद्र सिंह शेखावत पूजा के दौरान क्या विशेष क्रियाएं कीं?
- उन्होंने बाबा रामदेव की समाधि के पवित्र जल का आचमन करवाया और मुख्य पुजारी से विधिवत पूजा करवाई।
- शेखावत ने रामदेवरा में और क्या किया?
- उन्होंने समाधि परिसर के कार्यालय में बाबा रामदेव की तस्वीर स्वीकार की और पोकरण में कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.