राजस्थान जोधपुर 2 MIN READ

जोधपुर के पास ट्रैक्टर पलटा, 16 लोग घायल

राजगढ़ तहसील के जातरू रामदेवरा से दर्शन कर लौट रहे थे, बस से बचाने में अनियंत्रित हुआ वाहन

जोधपुर के आगोलाई के पास 1 सितंबर को रामदेवरा से दर्शन कर लौट रहे 16 लोग घायल हो गए। वे सभी मध्यप्रदेश के राजगढ़ तहसील के बागपुरा और मानीपुरा के रहने वाले थे। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया और पलट गया।
AI सार

जोधपुर के आगोलाई के पास 1 सितंबर को रामदेवरा से लौट रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 16 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और उनमें से दो से तीन की स्थिति गंभीर बताई गई है। हादसे के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

जोधपुर के पास ट्रैक्टर हादसा
जोधपुर के पास ट्रैक्टर हादसा / सोशल मीडिया

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

 जोधपुर के आगोलाई के पास 1 सितंबर को रामदेवरा से दर्शन कर लौट रहे 16 लोग घायल हो गए। वे सभी मध्यप्रदेश के राजगढ़ तहसील के बागपुरा और मानीपुरा के रहने वाले थे। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया और पलट गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर के पीछे लगी ट्रॉली में करीब 50 लोग सवार थे। ट्रॉली में ऊपर की तरफ पुरुष और नीचे महिलाएं बैठी थीं। ट्रैक्टर के ड्राइवर ने सामने से आ रही बस से बचाने के लिए वाहन को साइड किया, लेकिन बस कट मारते हुए निकली। इससे ट्रैक्टर का बैलेंस बिगड़ा और वह सड़क किनारे पलट गया।

पप्पू तंवर ने बताया कि वे सभी राजगढ़ तहसील के रहने वाले हैं और ट्रैक्टर की ट्रॉली में बैठे थे। वे दो साल से बाबा रामदेवरा के दर्शन करने आ रहे हैं। सभी 1 सितंबर को मध्यप्रदेश से दर्शन के लिए निकले थे।

हादसे में 16 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो से तीन की हालत गंभीर है। घायल सभी को अलग-अलग एम्बुलेंस से मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। एमडीएम हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया कि सूचना मिलते ही अस्पताल में पूरी तैयारी कर ली गई थी और घायलों का इलाज शुरू कर दिया गया।

हादसे की सूचना मिलने पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत देर रात अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर जानकारी ली। परिजनों ने घायलों की हालत देख आंसू बहाए।

ट्रैक्टर की ट्रॉली में लकड़ी का पट्टा लगाकर पार्टिशन किया गया था। घायल द्रोपदी, कैलाश, मिथुर, अमर सिंह, मदनलाल, मोहन, रेशम, करण सिंह, बन्ने सिंह, सोहनी, भुरा, शारदा देवी, कैला बाई और लखन हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ट्रैक्टर पलटने का कारण क्या था?
ट्रैक्टर ड्राइवर ने सामने आ रही बस से बचने के लिए वाहन को साइड किया, जिससे बैलेंस बिगड़ा और ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया।
घायल लोगों की पहचान क्या है?
घायल द्रोपदी, कैलाश, मिथुर, अमर सिंह, मदनलाल, मोहन, रेशम, करण सिंह, बन्ने सिंह, सोहनी, भुरा, शारदा देवी, कैला बाई और लखन हैं।
जोधपुर दुर्घटना में घायल लोग कहाँ के रहने वाले हैं?
घायल सभी मध्यप्रदेश के राजगढ़ तहसील के बागपुरा और मानीपुरा के रहने वाले हैं।

AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

Member Access

50 free articles left today

0 of 50 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 दुनिया फराह खान के तीनों बच्चे अमेरिका के कॉलेजों में दाखिला लेकर रवाना
02 नौकरी / करियर 27 वर्षीय शारदेंदु ने 46 लाख की नौकरी छोड़ सेना में की भर्ती
03 दुनिया भारत ने समान-क्षेत्रफल नक्शा प्रोजेक्शन के व्यापक उपयोग का समर्थन किया
04 राजस्थान माउंट आबू में 73 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित
Trust & Transparency

How this story was handled

Published8 सितंबर 2026, 11:35 IST IST
Last updated8 सितंबर 2026, 11:35 IST IST
Latest newsroom actionnews-desk (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under राजस्थान and aligned with that desk's editorial standards.
Key topic markers used in this story: जोधपुर.
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from राजस्थान.

राजस्थान

जोधपुर में डंपर ने बाइक सवार दंपती को कुचला, महिला की मौत

राजस्थान

जोधपुर में शेखावत-गहलोत की कांटे की टक्कर

स्वास्थ्य

पाली में जातरुओं से भरी पिकअप पलटी, 9 गंभीर घायल

जोधपुर में डंपर ने बाइक सवार दंपती को कुचला, महिला की मौत
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

जोधपुर में डंपर ने बाइक सवार दंपती को कुचला, महिला की मौत

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 5 सितंबर 2026
जोधपुर में शेखावत-गहलोत की कांटे की टक्कर
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

जोधपुर में शेखावत-गहलोत की कांटे की टक्कर

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 7 सितंबर 2026
पाली में जातरुओं से भरी पिकअप पलटी, 9 गंभीर घायल
स्वास्थ्य
इससे जुड़ी ख़बरें

पाली में जातरुओं से भरी पिकअप पलटी, 9 गंभीर घायल

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 5 सितंबर 2026

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 दुनिया फराह खान के तीनों बच्चे अमेरिका के कॉलेजों में दाखिला लेकर रवाना
02 नौकरी / करियर 27 वर्षीय शारदेंदु ने 46 लाख की नौकरी छोड़ सेना में की भर्ती
03 दुनिया भारत ने समान-क्षेत्रफल नक्शा प्रोजेक्शन के व्यापक उपयोग का समर्थन किया
04 राजस्थान माउंट आबू में 73 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.