बाड़मेर में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सरकारी कर्मचारियों पर नोटिस
सरकारी कर्मचारियों द्वारा चुनाव प्रचार के आरोप पर रिटर्निंग ऑफिसर ने कार्रवाई शुरू की
बाड़मेर नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कैलावती देवी के समर्थन में सरकारी कर्मचारियों के प्रचार करने के आरोप के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने संबंधित विभागों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सरकार ने अधिकारियों को तीन दिन के भीतर शिकायत में नामित कर्मचारियों की पुष्टि और जवाब देने के निर्देश दिए हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
भास्कर न्यूज। बाड़मेर नगर परिषद चुनाव के दौरान वार्ड संख्या 20 से कांग्रेस प्रत्याशी कैलावती देवी के समर्थन में सरकारी कर्मचारियों द्वारा चुनाव प्रचार करने का मामला सामने आया है। रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट भवानी सिंह ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
शिकायतकर्ता महेन्द्र बांकोलिया की ओर से दर्ज शिकायत में बताया गया है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पीएचईडी और पशुपालन विभाग के कर्मचारी कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में खुलेआम प्रचार कर रहे हैं। इस पर रिटर्निंग ऑफिसर ने संबंधित विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं।
पत्रों में कर्मचारियों को तीन दिन के भीतर जवाब के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। विभागाध्यक्षों को दो दिन के भीतर यह पुष्टि कर आरओ कार्यालय को सूचना उपलब्ध करानी है कि शिकायत में नामित कर्मचारी उनके विभाग के सरकारी कर्मचारी हैं या नहीं।
शिक्षा विभाग को राजकीय उपरला स्कूल की गितिका के संबंध में, चिकित्सा विभाग को नर्सिंग ट्यूटर विमला के संबंध में, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग को नीतू के संबंध में, पशु चिकित्सालय को देदाराम के संबंध में तथा खड़ीन स्कूल को प्रथम श्रेणी अध्यापक हरीश फुलवारिया के संबंध में नोटिस भेजे गए हैं।
रिटर्निंग ऑफिसर भवानी सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विभागाध्यक्ष अपने स्तर से इन कर्मचारियों को नोटिस जारी करें और जवाब मांगे। इस कार्रवाई से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- सरकारी कर्मचारियों द्वारा प्रचार करने की कौन-कौन सी विभागों की शिकायत हुई?
- शिकायत में शिक्षा, स्वास्थ्य, पीएचईडी और पशुपालन विभाग के कर्मचारियों को नामित किया गया है।
- नोटिस किस तरह जारी किए गए हैं?
- रिटर्निंग ऑफिसर ने विभागाध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
- शिकायत कहां से दर्ज हुई है?
- शिकायतकर्ता महेन्द्र बांकोलिया ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
- किस-किस कर्मचारी को नोटिस भेजे गए हैं?
- गितिका, विमला, नीतू, देदाराम और हरीश फुलवारिया को नोटिस भेजे गए हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.