राजस्थान बूंदी 3 MIN READ

विधायक हरिमोहन शर्मा ने भाजपा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

कांग्रेस से हटाई गई सभापति, भाजपा की सभापति को थोपे जाने का आरोप

बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने भाजपा पर आरोप लगाया कि नगर परिषद में कांग्रेस की सभापति को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत पद से हटाकर भाजपा की सभापति को बैठाया गया। उन्होंने कहा कि इससे शहर में विकास की गति कमजोर हुई है और भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है।
बूंदी नगर परिषद चुनाव में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप
बूंदी नगर परिषद चुनाव में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप / प्रतीकात्मक चित्र · निहारिका टाइम्स

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

 बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने भाजपा पर आरोप लगाया कि नगर परिषद में कांग्रेस की सभापति को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत पद से हटाकर भाजपा की सभापति को बैठाया गया। उन्होंने कहा कि इससे शहर में विकास की गति कमजोर हुई है और भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है।

विधायक हरिमोहन शर्मा ने बताया कि गत नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बना था। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव केवल पार्षद चुनने का चुनाव नहीं है, बल्कि यह बूंदी शहर के भविष्य की दिशा तय करने वाला चुनाव है।

शहर में पट्टों का काम प्रभावित है और अतिक्रमण के नाम पर गरीबों के मकान तोड़े जा रहे हैं, जबकि बड़े लोगों को संरक्षण दिए जाने के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस बोर्ड के कार्यकाल में 56 करोड़ रुपए की लागत से जैत सागर और नवल सागर से आने वाले नाले का निर्माण, 26 करोड़ रुपए से विभिन्न स्थानों पर सीवरेज कार्य, 20 करोड़ रुपए की जलापूर्ति योजना, 17 करोड़ रुपए से नवल सागर झील एवं आसपास के क्षेत्रों का पर्यटन विकास, 14 करोड़ रुपए से ऐतिहासिक दरवाजों, बावड़ियों, कुंडों और बुर्जों के रखरखाव कार्य व अन्य विकास कार्य किए गए।

विधायक ने वर्तमान व्यवस्था पर करीब 250 करोड़ रुपए के हुडको ऋण का बोझ बूंदी की जनता पर डालने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस से टिकट के लिए 400 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे और 60 वार्डों में उम्मीदवारों का चयन कर सिंबल दिया गया।

सांसद सीपी जोशी ने भाजपा की कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा जो कहती है, वह कर के दिखाती है।

बाड़मेर में पूर्व विधायक मेवाराम जैन ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो कार्य हमने करवाए थे, उस पर सरकार ढाई साल में कारी लगाकर ठीक नहीं कर पा रही है। उन्होंने बिजली, पानी, चिकित्सा और शिक्षा सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा और नगर परिषद में फिर से कांग्रेस का बोर्ड बनाने का दावा किया।

वहीं विधायक प्रियंका चौधरी ने पूर्व विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि वे ईमानदारी से काम करते तो बाड़मेर विकास के लिए आगे बढ़ पाता। उन्होंने कहा कि सड़कों के हालात के साथ बिजली, पानी सहित तमाम समस्याओं का समाधान होगा। काम करने के लिए विजन होना चाहिए, सिर्फ वोट लेना मकसद नहीं होना चाहिए।

चित्तौड़गढ़ में भाजपा का लक्ष्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना है। सांसद सीपी जोशी ने चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के सभी उम्मीदवारों की बैठक ली, जिसमें 60 वार्ड के प्रत्याशी और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Member Access

50 free articles left today

0 of 50 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

Trust & Transparency

How this story was handled

Published4 सितंबर 2026, 22:25 IST IST
Last updated4 सितंबर 2026, 22:26 IST IST
Latest newsroom actionnewsdesk-bot (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under राजस्थान and aligned with that desk's editorial standards.
Key topic markers used in this story: बूंदी.
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from राजस्थान.

राजस्थान

कांग्रेस-भाजपा के पूर्व पार्षद निर्दलीय चुनाव में उतरे

राजस्थान

झालावाड़ में आदर्श विद्या मंदिर में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई

कांग्रेस-भाजपा के पूर्व पार्षद निर्दलीय चुनाव में उतरे
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

कांग्रेस-भाजपा के पूर्व पार्षद निर्दलीय चुनाव में उतरे

न्यूज़ डेस्क 4 सितंबर 2026
झालावाड़ में आदर्श विद्या मंदिर में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

झालावाड़ में आदर्श विद्या मंदिर में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई

न्यूज़ डेस्क 4 सितंबर 2026

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.