बाड़मेर में निर्दलीय प्रत्याशियों ने सेब चुनाव चिह्न की मांग की
नगर परिषद चुनाव में 55 वार्डों में 179 प्रत्याशी मैदान में, भाजपा-कांग्रेस के 55-55 प्रत्याशी
बाड़मेर। बाड़मेर नगर परिषद चुनाव के लिए गुरुवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 55 वार्डों में 179 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा और कांग्रेस के 55-55, आरएलपी के 18, निर्दलीय 50 और बीएसपी का एक प्रत्याशी शामिल है। शुक्रवार को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए।
निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच सेब चुनाव चिह्न की मांग चर्चा में है। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सेब चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ा था। दोनों चुनावों में सेब सिंबल उनके साथ जुड़ा रहा। इसके बाद सोशल मीडिया और लोगों के बीच सेब चुनाव चिह्न चर्चा का विषय बना। अब दो साल बाद चुनावी मैदान में फिर से सेब सिंबल की डिमांड ने इसे चर्चा में ला दिया है।
निर्दलीय प्रत्याशियों से चुनाव चिह्न के लिए तीन-तीन पसंद मांगी गई थी। पहली पसंद समान होने पर निर्वाचन विभाग ने लॉटरी के जरिए एक प्रत्याशी को सेब चुनाव चिह्न आवंटित किया।
नगर परिषद बाड़मेर में 9 सितंबर को प्रथम चरण में मतदान होगा। दूसरे चरण में चौहटन नगर पालिका में 11 सितंबर को मतदान होगा। इसके बाद सभापति चुनाव के लिए 15 सितंबर को लोक सूचना जारी होगी।
नाम वापसी के अंतिम दिन 56 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए।
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.