मुरादाबाद में स्वाइन फ्लू से अध्यापिका अस्पताल में भर्ती
जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18 हुई, तीन होम आइसोलेशन में
मुरादाबाद में स्वाइन फ्लू के कारण एक अध्यापिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब तक 18 स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए हैं, जिनमें से 14 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इससे पहले जिले में 36 मामले दर्ज किए गए थे और संक्रमण से दो मौतें हुई हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
मुरादाबाद में स्वाइन फ्लू संक्रमण के कारण एक अध्यापिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को जिले में तीन नए मरीज सामने आने से कुल संक्रमितों की संख्या 18 हो गई है। इनमें से तीन मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि एक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि स्वाइन फ्लू संक्रमण की पुष्टि के बाद अध्यापिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पांच दिन से बुखार और खांसी की समस्या थी। प्राइवेट चिकित्सक से परीक्षण कराने के बाद जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई।
जिला अस्पताल में शुक्रवार को 10 एंटीजन और एक आरटीपीसीआर जांच कराई गई। ओपीडी में बुखार के मरीजों की संख्या अधिक है। कुल 2216 मरीजों में से 317 की बुखार जांच हुई।
जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 18 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 14 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।
इससे पहले जिले में कुल 36 स्वाइन फ्लू संक्रमित पाए गए थे, जिनमें अपर नगर आयुक्त और उनके परिवार के दो सदस्य भी शामिल हैं। संक्रमण की वजह से प्रथमा बैंक के पूर्व प्रबंधक और हिमगिरी कॉलोनी के एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- स्वाइन फ्लू के कितने मरीज होम आइसोलेशन में हैं?
- स्वाइन फ्लू के तीन मरीज होम आइसोलेशन में रखे गए हैं।
- क्या जिले में स्वाइन फ्लू की जांच हो रही है?
- जिला अस्पताल में शुक्रवार को 10 एंटीजन और एक आरटीपीसीआर जांच की गई।
- स्वाइन फ्लू से किस-किस ने जान गंवाई है?
- प्रथमा बैंक के पूर्व प्रबंधक और हिमगिरी कॉलोनी के एक बुजुर्ग की मौत हुई है।
- क्या जिले में अब तक कितने मरीज ठीक हो चुके हैं?
- स्वाइन फ्लू के 14 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.