सांसद बृजेन्द्र ओला ने कांग्रेस प्रत्याशियों से चुनावी समीकरणों पर चर्चा की
झुंझुनूं नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी एकजुट होकर बोर्ड गठन की रणनीति बनाएंगे
झुंझुनूं नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस ने अपने 51 पार्षद प्रत्याशियों और 2 निर्दलीय उम्मीदवारों को एकजुट करने के लिए सांसद बृजेन्द्र ओला की मौजूदगी में चुनावी समीकरणों पर चर्चा की। इसका उद्देश्य परिणाम आने तक प्रत्याशियों को एकजुट रखना और बोर्ड गठन के लिए आवश्यक संख्या जुटाना है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
झुंझुनूं। झुंझुनूं में नगर परिषद चुनाव की वोटिंग खत्म होते ही कांग्रेस ने अपने 51 पार्षद प्रत्याशियों और 2 निर्दलीय उम्मीदवारों को एकजुट करने की कवायद शुरू कर दी। सांसद बृजेन्द्र ओला ने दोपहर 3.30 बजे कांग्रेस कार्यालय में प्रत्याशियों से चुनावी स्थिति और जीत की संभावनाओं पर चर्चा की।
दोपहर बाद से प्रत्याशी अपने समर्थकों और परिजनों के साथ कांग्रेस कार्यालय में पहुंचने लगे। कांग्रेस पदाधिकारियों ने सभी को एक बस और कारों से माननगर स्थित कार्यालय में बुलाया था। यहां प्रत्याशियों ने चुनाव परिणाम को लेकर बातचीत की।
सांसद ओला ने वार्डवार मुकाबले और चुनावी समीकरणों पर फीडबैक लिया। पार्टी नेताओं ने भी प्रत्याशियों से चुनावी स्थिति की जानकारी ली।
कांग्रेस के 51 प्रत्याशी और 2 निर्दलीय प्रत्याशी एक बस और पर्सनल कारों से 3.30 बजे कार्यालय से रवाना हुए। निर्दलीय प्रत्याशी वार्ड नंबर 9 के वीरेंद्र डारा और वार्ड नंबर 43 के मनोज सैनी भी कार्यालय में मौजूद थे, लेकिन वे बस में नहीं गए और पर्सनल कार से रवाना हुए।
कांग्रेस की यह बाड़ाबंदी आगामी बोर्ड गठन की रणनीति से जुड़ी है। पार्टी का लक्ष्य है कि निर्वाचित प्रत्याशी परिणाम आने तक एकजुट रहें और बोर्ड बनाने के लिए आवश्यक संख्या जुटाने में कोई टूट-फूट न हो।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- सांसद बृजेन्द्र ओला ने कांग्रेस प्रत्याशियों से क्या चर्चा की?
- उन्होंने चुनावी स्थिति और जीत की संभावनाओं पर फीडबैक लिया।
- निर्दलीय प्रत्याशी कैसे पहुंचे थे?
- वे बस में नहीं गए, बल्कि निजी कारों से रवाना हुए।
- कांग्रेस कार्यालय में प्रत्याशी कब पहुंचे?
- दोपहर बाद कांग्रेस कार्यालय में प्रत्याशी समर्थकों और परिजनों के साथ आने लगे थे।
- कांग्रेस की बाड़ाबंदी का मकसद क्या है?
- बोर्ड गठन के लिए आवश्यक संख्या जुटाने में कोई टूट-फूट न हो, सुनिश्चित करना।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.