मोहम्मद कैफ पर शादी का झांसा देने का आरोप, FIR दर्ज
अमरोहा के चर्चित क्रिकेट परिवार में फिर विवाद, पुलिस जांच में जुटी
अमरोहा में मोहम्मद शमी के छोटे भाई मोहम्मद कैफ पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में लखनऊ की युवती की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने मोहम्मद कैफ और उनके बड़े भाई मोहम्मद हसीब के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवार ने मीडिया से दूरी बना ली है और अभी आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
जागरण संवाददाता। अमरोहा में क्रिकेटर मोहम्मद शमी के छोटे भाई मोहम्मद कैफ के खिलाफ शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह मामला लखनऊ की युवती की शिकायत पर दर्ज हुआ है, जिससे परिवार फिर से विवादों में आ गया है।
कैफ लंबे समय से बंगाल में रह रहे हैं और खास मौकों पर ही अपने पैतृक गांव सहसपुर अलीनगर आते हैं। आरोप लगाने वाली महिला मई 2026 में अमरोहा स्थित उनके घर पहुंची और कैफ के स्वजन से भी बात की थी, लेकिन तब कोई तहरीर नहीं दी गई।
इस मामले की जानकारी रविवार को स्थानीय लोगों को हुई, जिसके बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। शमी और कैफ के गांव में उनके घरों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल देखी गई। परिवार ने मीडिया से दूरी बना ली है और फार्म हाउस पर सन्नाटा है।
लखनऊ में युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने मोहम्मद कैफ और उनके बड़े भाई मोहम्मद हसीब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अभी आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही कर सकेगी।
मोहम्मद शमी का परिवार करीब आठ साल बाद एक बार फिर विवादों के घेरे में आया है। 2018 में उनकी पत्नी हसीन जहां ने शमी और उनके परिवार पर घरेलू हिंसा और अन्य गंभीर आरोप लगाए थे, जिनका मामला कोलकाता कोर्ट में विचाराधीन है। तब यह विवाद क्रिकेट जगत और सोशल मीडिया में खासा चर्चित रहा था।
शमी परिवार का नाम तब भी सुर्खियों में आया था जब उनकी बहन की सास पर मनरेगा में घोटाले का आरोप लगा था। उस मामले में 8.68 लाख रुपये की मजदूरी का गलत भुगतान किया गया था, जिसकी जांच तत्कालीन डीएम निधि गुप्ता ने कराई थी।
इस बार के विवाद ने गांव सहसपुर अलीनगर में भी हलचल मचा दी है, लेकिन शमी परिवार के किसी सदस्य से संपर्क नहीं हो सका है। पुलिस इस मामले में कोई जानकारी देने से इनकार कर रही है। कुछ लोग इस पूरे प्रकरण के पीछे एक राजनीतिक साजिश की भी चर्चा कर रहे हैं।
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद










Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.