विधायक बबलू कुमार मंडल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया
सदर विधायक ने राहत शिविरों और सामुदायिक किचन का निरीक्षण कर समस्याएं सुनीं
खगड़िया के विधायक बबलू कुमार मंडल ने बाढ़ प्रभावित रहीमपुर उत्तरी और मध्य पंचायत का दौरा कर राहत कार्यों का निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों को खाद्य, पानी और पशुचारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा प्रभावित इलाकों को पूर्ण बाढ़ प्रभावित घोषित करने की मांग की।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
खगड़िया में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने रहीमपुर उत्तरी और मध्य पंचायत का दौरा कर राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने सामुदायिक किचन और राहत शिविरों का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।
विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा, "आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों तक तत्काल राहत पहुंचाना सरकार और प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।" उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत शिविरों में रह रहे लोगों को नियमित रूप से भोजन, पीने का पानी और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
उन्होंने सामुदायिक किचन की भोजन गुणवत्ता और व्यवस्था का भी जायजा लिया और कहा कि जरूरत के हिसाब से इसे बेहतर किया जाए ताकि किसी भी बाढ़ पीड़ित को परेशानी न हो।
राहत शिविर में मौजूद ग्रामीणों ने पशुओं के चारे की समस्या भी उठाई। इस पर विधायक ने सदर बीडीओ पूरण साह को प्रभावित इलाकों में पशुचारे की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के कारण लोगों को भोजन और आवागमन में परेशानी हो रही है, साथ ही पशुओं के लिए चारे का संकट भी बढ़ रहा है।
विधायक ने बताया कि इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा, "बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को पूर्ण बाढ़ प्रभावित घोषित किए जाने से पीड़ित परिवारों को आपदा प्रबंधन विभाग के निर्धारित प्रावधानों के तहत राहत और सरकारी सहायता का लाभ मिल सकेगा।"
बबलू कुमार मंडल ने आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री रत्नेश सदा को पत्र लिखकर कई क्षेत्रों को पूरी तरह बाढ़ प्रभावित घोषित करने की मांग की है। प्रभावित परिवारों को भरोसा दिया गया है कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से सुना जाएगा और हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- विधायक ने राहत शिविरों में किस तरह की सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा?
- उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भोजन, पीने का पानी और अन्य जरूरी सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएं।
- ग्रामीणों ने विधायक से कौन सी विशेष समस्या उठाई?
- ग्रामीणों ने पशुओं के चारे की समस्या भी उठाई, जो बाढ़ के कारण बढ़ी है।
- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को पूर्ण प्रभावित घोषित करने का उद्देश्य क्या है?
- इससे प्रभावित परिवारों को आपदा प्रबंधन विभाग के तहत राहत और सरकारी सहायता प्राप्त होगी।
- विधायक बबलू कुमार मंडल ने प्रभावित परिवारों से कैसे बातचीत की?
- उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनकी प्राथमिकता से मदद का आश्वासन दिया।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.