बांसवाड़ा में बकरी से पिंजरे में कैद हुआ लेपर्ड
श्यामपुरा जंगल के पास तीन-चार दिन से घूम रहा था पैंथर, सुबह 4 बजे पकड़ा गया
बांसवाड़ा के श्यामपुरा जंगल के पास आबादी वाले इलाके में घूम रहे लेपर्ड को वन विभाग की टीम ने बकरी के फंदे से रविवार सुबह पिंजरे में कैद किया। इसके बाद वन विभाग ने लेपर्ड को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग ने स्थानीय शिकायतों के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बांसवाड़ा। बांसवाड़ा के श्यामपुरा जंगल के पास पिछले तीन-चार दिनों से आबादी वाले इलाकों में घूम रहे लेपर्ड को वन विभाग की टीम ने रविवार सुबह करीब 4 बजे पिंजरे में कैद कर लिया। इससे आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल था और लोग शाम को घरों से निकलने में डर रहे थे।
वन विभाग ने 10 सितंबर को श्यामपुरा वन क्षेत्र में बकरी बांधकर पिंजरा लगाया था। टीम लगातार लेपर्ड की आवाजाही पर नजर रख रही थी। स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतों के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और रणनीति के तहत काम करते हुए रविवार सुबह करीब 4 बजे पैंथर पिंजरे में फंस गया।
बकरी को शिकार बनाने के लालच में लेपर्ड पिंजरे में पहुंचा और कैद हो गया। वन विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित जंगल में स्थानांतरित कर दिया। इस ऑपरेशन में ट्रैंकुलाइजर एक्सपर्ट, वनपाल और अन्य कर्मचारियों का अहम योगदान रहा।
स्थानीय निवासियों ने वन विभाग की टीम के प्रयासों की सराहना की। उप वन संरक्षक बांसवाड़ा प्रवीण अहारी ने बताया, "उप वन संरक्षक बांसवाड़ा के दिशा-निर्देशानुसार वन विभाग की रेस्क्यू टीम और स्थानीय अधिकारियों की विशेष टीम बनाई गई थी।"
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- लेपर्ड किन इलाकों में घूम रहा था?
- लेपर्ड श्यामपुरा जंगल के पास आबादी वाले इलाकों में घूम रहा था जिससे लोगों में दहशत थी।
- स्थानीय लोगों का वन विभाग के कार्यों पर क्या प्रभाव पड़ा?
- स्थानीय निवासियों ने वन विभाग की टीम के प्रयासों की सराहना की, जिससे उनका विश्वास बढ़ा।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.