बांसवाड़ा में कांग्रेस पार्षदों की कुंभलगढ़ रिसॉर्ट में बाड़ेबंदी
मतगणना तक 59 पार्षद उम्मीदवार कुंभलगढ़ रिसॉर्ट में रहेंगे
बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 59 पार्षद उम्मीदवारों को क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए कुंभलगढ़ के एक रिसॉर्ट में सीमित रखा गया है। यह बाड़ेबंदी चुनाव परिणाम घोषित होने तक जारी रहेगी और सभी उम्मीदवार 14 सितंबर को मतगणना पूरी होने के बाद लौटेंगे।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बांसवाड़ा। बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव के परिणामों से पहले कांग्रेस के 59 पार्षद उम्मीदवारों को कुंभलगढ़ के एक लग्जरी रिसॉर्ट में रखा गया है। यह रणनीति क्रॉस वोटिंग रोकने और जोड़-तोड़ से बचने के लिए अपनाई गई है।
9 सितंबर को मतदान संपन्न होने के बाद 10 सितंबर की दोपहर सभी उम्मीदवारों को जिलाध्यक्ष और स्थानीय विधायक अर्जुनसिंह बामणिया के मलवासा स्थित फार्म हाउस से गोपनीय तरीके से लग्जरी बसों में बैठाकर कुंभलगढ़ स्थित रिसॉर्ट भेजा गया।
पहले वीडियो में महिला पार्षद उम्मीदवार हाथों में मेहंदी लगाती नजर आईं, जबकि दूसरे वीडियो में सभी उम्मीदवार रिसॉर्ट के रेस्तरां में चाय-नाश्ता करते दिखे।
पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि बाड़ेबंदी चुनाव परिणाम आने तक जारी रहने की संभावना है और 14 सितंबर को मतगणना पूरी होने के बाद ही सभी उम्मीदवार वापस लौटेंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- उम्मीदवार रिसॉर्ट में क्या गतिविधियाँ कर रहे हैं?
- वे मेहंदी लगाते और रिसॉर्ट के रेस्तरां में चाय-नाश्ता करते हुए दिखे हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.