कोटपूतली में विराटनगर और मांढण की मतगणना कल
विराटनगर में 77 और मांढण में 96 प्रत्याशियों का फैसला होगा
कोटपूतली के विराटनगर और मांढण नगर पालिका चुनाव की मतगणना 14 सितंबर को सुबह 8 बजे शुरू होगी। विराटनगर में 86.26 प्रतिशत मतदान हुआ था और मांढण में 6990 मतदाताओं ने वोट डाला था। प्रशासन ने मतगणना के दौरान सुरक्षा सहित सभी आवश्यक तैयारी कर ली है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
कोटपूतली। कोटपूतली में विराटनगर और मांढण नगर पालिका चुनाव की मतगणना 14 सितंबर को होगी। विराटनगर में 9 सितंबर को हुए मतदान में 86.26 प्रतिशत मतदाताओं ने हिस्सा लिया था। मांढण में 11 सितंबर को 20 वार्डों में वोट डाले गए, जिसमें 6990 मतदाताओं ने मतदान किया।
विराटनगर में मतगणना श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में सुबह 8 बजे शुरू होगी। पांच राउंड में पूरी होने की संभावना है और प्रशासन ने सुरक्षा सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अनुमान है कि सुबह 11 बजे तक सभी नतीजे साफ हो जाएंगे। चेयरमैन पद अन्य पिछड़ा वर्ग ओपन वर्ग के लिए आरक्षित है।
मांढण नगरपालिका के 20 वार्डों में 11 सितंबर को मतदान हुआ था। कुल 7944 मतदाताओं में से 6990 ने वोट डाले। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी और हर राउंड के बाद वार्डवार नतीजे सामने आएंगे। दोपहर तक सभी वार्डों के अंतिम नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
मतगणना को लेकर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उत्सुकता है। 96 प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य ईवीएम में बंद है। कई प्रत्याशी जीत के दावे कर रहे हैं और समर्थक बूथवार आंकड़ों का हिसाब लगा रहे हैं।
मतदान के बाद से जीत-हार को लेकर चर्चाएं चल रही हैं और अब कुछ ही घंटों में जनता के सामने परिणाम आएंगे। प्रशासन ने मतगणना स्थल पर सुरक्षा के साथ जरूरी इंतजाम किए हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- मतगणना कितने राउंड में पूरी होगी?
- विराटनगर की मतगणना पांच राउंड में पूरी होने की संभावना है, जबकि मांढण में हर राउंड के बाद वार्डवार नतीजे आते जाएंगे।
- मतगणना के दौरान क्या सुरक्षा व्यवस्था की गई है?
- प्रशासन ने मतगणना स्थल पर सुरक्षा सहित सभी जरूरी इंतजाम पूरी कर लिए हैं।
- कितने प्रत्याशी चुनाव में शामिल हैं?
- कुल 96 प्रत्याशी चुनाव में सम्मिलित हैं और उनका राजनीतिक भविष्य इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.