कोटपूतली में टीचर पर मारपीट का आरोप, ग्रामीणों ने किया विरोध
ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगाकर कार्रवाई की मांग की
कोटपूतली के विराटनगर में एक टीचर पर चार छात्रों और एक छात्रा के साथ मारपीट का आरोप लगा है, जिसके बाद ग्रामीणों ने学校 के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और प्रशासन ने आरोपी टीचर पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
कोटपूतली। कोटपूतली के विराटनगर में एक टीचर पर छात्रों के साथ मारपीट के आरोप के बाद ग्रामीणों ने शनिवार को करीब ढाई घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगाकर आरोपी टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में तैनात टीचर हंसराज तंवर ने चार छात्रों और एक छात्रा के साथ मारपीट की। इस मामले में कक्षा 9 के छात्र कपिल प्रजापत के पिता लोकेश ने विराटनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। छात्र का मेडिकल उप जिला अस्पताल में कराया गया।
शनिवार सुबह ग्रामीण स्कूल परिसर के बाहर एकत्र होकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने संबंधित टीचर को मौके पर बुलाने की मांग की, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंचे। विद्यालय के प्रिंसिपल भी मौके पर मौजूद नहीं थे, बताया गया कि वे अवकाश पर हैं।
बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ महिलाएं और विद्यार्थी भी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध तेज कर दिया। विरोध प्रदर्शन की सूचना पर एसडीएम लालाराम यादव, विराटनगर सीबीईओ रामेश्वर और थानाधिकारी बाबूलाल मीणा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया।
स्कूल परिसर के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा रहे और नारेबाजी होती रही। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि आरोपी टीचर हंसराज तंवर को सोमवार तक एपीओ (अवेटिंग पोस्टिंग ऑर्डर) किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
करीब ढाई घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन की समझाइश और कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। ग्रामीणों ने मामले में निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने बताया कि मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- मारपीट का आरोप कब सामने आया?
- शिकायत शनिवार को दर्ज कराई गई, उस दिन ही विरोध भी प्रदर्शन हुआ।
- शुरुआती जांच में क्या कदम उठाए गए हैं?
- पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
- ग्रामीण विरोध में कौन-कौन शामिल हुए?
- ग्रामीणों के साथ महिलाएं और विद्यार्थी भी विरोध में शामिल हुए।
- शिक्षक और प्रिंसिपल का विरोध के दौरान क्या हाल था?
- टीचर मौके पर नहीं पहुंचे और प्रिंसिपल अवकाश पर थे।
- प्रशासन ने ग्रामीणों को क्या आश्वासन दिया?
- अधिकारियों ने आरोपी शिक्षक को सोमवार तक अवेटिंग पोस्टिंग ऑर्डर करने का वादा किया।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.